उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर बिजनौर से मुंबई आकर करियर बनाना कोई मजाक नहीं है। मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा के बाद सिनेमा में ये कारनामा करने वाले बिजनौर के सुशांत सिंह की गिनती होती है। सुशांत कम फिल्मों में ही दिखते हैं लेकिन जब दिखते हैं तो असरदार साबित होते हैं। सुशांत के जन्मदिन आइए आपको बताते हैं उन किरदारों के बारे में जिन्होंने हिंदी सिनेमा और टेलीविजन पर उनकी एक अलग पहचान बनाई।
पूरब के पहले डॉन से मंदार म्हात्रे तक इन 10 किरदारों में सुशांत ने मनवाया अपनी अदाकारी का लोहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरदार : पक्या
फिल्म : सत्या (1998)
अभिनेता सुशांत सिंह ने ऐसी बेहतरीन फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जिसे रामगोपाल वर्मा ने निर्देशित किया। रामगोपाल वर्मा ने सुशांत को जब इस फिल्म में लिया होगा, तो उनकी काबिलियत तो जांची ही होगी। अगर कोई कसर रही होगी तो सुशांत ने फिल्म में पूरी कर दी। सुशांत इस फिल्म में एक छोटे-मोटे गुंडे के किरदार में हैं। जिस रौब के साथ पक्या सत्या से पैसे की मांग करता है, वहीं से पता चल जाता है कि पक्या का भविष्य उज्ज्वल है। और रामगोपाल वर्मा ने कलाकारों का सही चुनाव किया है।
किरदार : दुर्गा नारायण चौधरी
फिल्म : जंगल (2000)
रामगोपाल वर्मा के निर्माण और निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह ने दुर्गा नारायण चौधरी का किरदार निभाया है। वह एक डाकू है, जो जंगल में शरण लेता है। जब फिल्म के मुख्य किरदार अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए जंगल में आते हैं, तब वह पूरे ग्रुप को किडनैप कर लेते हैं। दुर्गा नारायण चौधरी डाकुओं के इस ग्रुप का सरदार है। और वह अपहरण किए हुए लोगों में से अनु (उर्मिला मातोंडकर) से प्यार करने लगता है। डाकू के किरदार में सुशांत सिंह लोगों को डराकर रख दिया था।
किरदार : विक्टर
फिल्म : 16 दिसंबर (2002)
मणि शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत राजस्व विभाग में काम करने वाले एक कर्मचारी के रूप में नजर आए। फिल्म में उनके ही विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी की मौत के आरोप में विक्टर के रूप में सुशांत को उनके साथियों समेत निकाल दिया जाता है। बाद में उसी विभाग के और अधिकारी उन्हें वापस अपनी टीम में शामिल कर लेते हैं। सुशांत के साथ फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा, मिलिंद सोमण भी हैं, लेकिन सुशांत का रुतबा कुछ अलग ही दिखाई देता है।
किरदार : सुखदेव
फिल्म : द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
आजादी की लड़ाई में खुद के जीवन को हंसकर कुर्बान करने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव तो हर भारतीय के दिल में बसते हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह ने सुखदेव थापर का किरदार निभाया है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत ने अपने अभिनय का पूरा जादू बिखेरा। फिल्म में सुशांत के साथ हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अजय देवगन भगत सिंह के किरदार में हैं। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुशांत ने शानदार अभिनय किया है।