फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय ने फैंस को दी कोरोनोवायरस से बचने की सलाह, पीएम मोदी के उपायों को दिलाया याद

Sun, 08 Mar 2020 10:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 08 Mar 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Akshay Kumar gave advice to fans cleanliness for COVID 19
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों नोवेल कोरोनोवायरस से पुरी दुनिया परेशान है। इस वायरस ने दुनियाभर में तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इससे संक्रमित मरीजों की संख्या दुनियाभर में बढ़कर 1,01,927 हो गई है। अकेले भारत में अब कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 40 से ज्यादा हो गई है। इस बीच बॉलीवुड सितारे भी कोरोनोवायरस से खुद को सुरक्षी रखने की कोशिश कर रहे हैं और अपने फैंस को भी इससे बचने की सलाह दे रहे हैं। 

Coronavirus Akshay Kumar gave advice to fans cleanliness for COVID 19
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी फैंस को कोरोनोवायरस से बचने की सलाह दी है। अक्षय कुमार ने हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात की। इस दौरान उन्होंने कोरोनोवायरस के बारे में बात करते हुए लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की बात कही। अक्षय ने कहा, कोरोनावायरस पिछले साल दिसंबर में चीनी के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ हैं और इसने चीन में 3,000 से अधिक लोगों की जान ले ली हैं। COVID-19 की वजह से दुनिया भर में कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है, जिसमें फिल्म समारोह और संगीत कार्यक्रम भी शामिल हैं। 

Coronavirus Akshay Kumar gave advice to fans cleanliness for COVID 19
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार ने आगे कहा कि, कोरोनोवायरस की वजह से हॉलीवुड फिल्म जेम्स बॉन्ड फिल्म 'नो टाइम टू डाई' की रिलीज को भी नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है। इस दौरान अक्षय कुमार से कोरोनोवायरस की वजह बॉलीवुड पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसको लेकर भी सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि,‘कुछ प्रभाव तो होगा लेकिन कितना कहना मुश्किल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाना चाहिए और सुरक्षा उपायों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Akshay Kumar gave advice to fans cleanliness for COVID 19
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय ने कहा, ‘कोरोनोवायरस से निपटने के लिए स्वच्छता का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है। हर किसी को बहुत सावधान रहना पड़ेगा। हम सभी लोगों के अभिवादन के मूल तरीके पर आ गए हैं जो कि 'नमस्ते' है।’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में COVID-19 को रोकने के लिए सामूहिक समारोहों से बचने या उन्हें स्थगित करने की सलाह दी हैं। इसके अलावा अच्छा कुमार ने कोरोनोवायरस को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं। 

विज्ञापन
Coronavirus Akshay Kumar gave advice to fans cleanliness for COVID 19
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी, जबकि अभिनेता अजय देवगन और रणवीर सिंह इस फिल्म में कैमियो किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 'सूर्यवंशी' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।  यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। इन दिनों 'सूर्यवंशी' की पूरी टीम इस फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई है। 

पढ़ें: सना खान के बारे में मेल्विन लुइस ने किया खुलासा, अभिनेत्री ने इस तरह की बदनाम करने की कोशिश !

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed