अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'थप्पड़' को फिल्म क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। नतीजा ये हुआ कि जैसी फिल्म से उम्मीद थी, फिल्म वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रही। थप्पड़ के पहले हफ्ते की कमाई कुल 22.79 करोड़ रही है। फिल्म का ऐसा हाल देखकर अनुभव सिन्हा बौखला गए हैं। उन्होंने गुस्से में ट्विटर पर गालियां लिख डालीं।
'थप्पड़' को फ्लॉप कहने पर भड़के अनुभव सिन्हा, ट्विटर पर दी गालियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सवाल उठाते हुए एक यूजर ने लिखा कि थप्पड़ भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, लेकिन फिल्म वैसे बहुत अच्छी है। यूजर के इस ट्वीट पर निर्देशक सुधीर मिश्रा ने जवाब देते हुए लिखा कि, थप्पड़ ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले हफ्ते में तापसी की फिल्म ने 21 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसका मुद्दा काफी खास है। लेकिन जब आप इस तरह की फिल्म की बनाते हैं तो कुछ लोग इसे पसंद नहीं करेंगे और यह जरूरी मुद्दा नहीं है।'
Thappad has done well and by d way it ain’t over yet !21 crores in d first week for a Tapsee solo n a film that dives deep into an issue is brilliant !But then if you make a kind of film some people won’t like it and isn’t that the point : to provoke,2dislodge long held views etc https://t.co/dWKGhr5fgt
सुधीर मिश्रा के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए अनुभव सिन्हा अपना आपा खो बैठे। उन्होंने, 'आपकी जानकारी के लिए ये बता दूं कि मैं अपने पैसों से अपनी फिल्में बनाता हूं। या फिर अपने दोस्तों के पैसों से, और वो मेरे साथ काम करने से रुक नहीं सकते। मैं लोगों के प्यार के लिए फिल्में बनाता हूं। जिस तरह की जिंदगी मैं जीता हूं ऐसा तो वे सिर्फ सपने में ही सोच सकते हैं और यह मेरे लिए एक बाईप्रोडक्ट से बढ़कर और कुछ नहीं है।'
इसके अलावा अपने कई और ट्वीट्स में अनुभव सिन्हा ने गंदी-गंदी गालिया दीं। जिस पर एक महिला पत्रकार ने विरोध जताया। इसके बाद अनुभव सिन्हा ने माफी मांगते हुए लिखा, 'मेरी भाषा के लिए माफी मांगता हूं। ये उन 150 लोगों के प्यार की वजह से है जिन्होंने थप्पड़ बनाई, जिस फिल्म को अभी बेइज्जत किया जा रहा है इसलिए मुझे गुस्सा आ गया। सभी महिलाओं और बड़ों और छोटों से माफी मांगता हूं। सॉरी'
बागी 3 के निर्देशक ने 'थप्पड़' को बताया अजीब कॉन्सेप्ट वाली फिल्म, तापसी ने दिया ये जवाब