{"_id":"5e64f2028ebc3eebb3423629","slug":"baaghi-3-director-ahmed-khan-found-says-thappad-have-strange-concept-taapsee-pannu-responds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बागी 3 के निर्देशक ने 'थप्पड़' को बताया अजीब कॉन्सेप्ट वाली फिल्म, तापसी ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बागी 3 के निर्देशक ने 'थप्पड़' को बताया अजीब कॉन्सेप्ट वाली फिल्म, तापसी ने दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 08 Mar 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ahmed Khan and Taapsee Pannu
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ पिछले महीने फरवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से अच्छे रिव्यू मिले थे। दर्शकों की प्रतिक्रिया भी इस फिल्म को लेकर सकारात्मक रही। लेकिन 'बागी 3' के निर्देशक अहमद खान को इस फिल्म का विषय कुछ खास अच्छा नहीं लगा। उन्होंने इसे अजीब कॉन्सेप्ट वाली फिल्म बताया, जिसपर तापसी ने उन्हें जवाब दिया।
2 of 5
Ahmed Khan
मुंबई मिरर मुताबिक, निर्देशक अहमद खान ने कहा, 'मुझे इस फिल्म का कॉन्सेप्ट अजीब लगा। अगर पति पत्नी को एक थप्पड़ मारता है तो वह उसे हमेशा के लिए छोड़ देगी? वह भी अपने पति को पलट कर दो थप्पड़ मार सकती है। मैं अगर अपनी पत्नी को को थप्पड़ मारता हूं, वह मुझ वापस थप्पड़ मार कर मामले को खत्म कर सकती है।'
3 of 5
Ahmed Khan
अहमद खान ने आगे कहा, 'अगर मैं उसे कहूं कि मैं उसके साथ और नहीं रह सकता तो वो भी मुझसे यही कह सकती है। लेकिन क्या एक थप्पड़ यह तय करेगा कि कपल साथ में रह सकता है या नहीं? इस पर हर किसी का अपना अलग नजरिया हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
अहमद खान की इस बात पर तापसी पन्नू ने भी अपने अंदाज में उन्हें जवाब दिया है। तापसी ने कहा कि वो(अहमद खान) अपने नजरिए के हिसाब से फिल्म बनाते हैं और हम नजरिए से। अंत में सब दर्शक ही तय करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
हमने हमेशा देखा है कि एक रिलेशनशिप में प्यार और सम्मान होता है। लेकिन कुछ ऐसी रिलेशनशिप भी होती हैं जिनकी बात अहमद खान कर रहे हैं। तापसी आगे सलाह दी कि अहमद वैसी फिल्में बनाना जारी रखें जिसे बनाने में वह सहज महसूस करते हैं। हम वैसी फिल्में बनाएंगे, जिसे लेकर हम कंफर्टेबल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।