{"_id":"5e64de5f8ebc3ec7b443084b","slug":"womens-day-2020-79-year-old-woman-participate-in-car-race-at-mumbai-perizaad-zorabian","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर 79 साल की ड्राइवर दादी ने संभाली स्टीयरिंग, पेरिजाद को मिला सबसे बड़ा सरप्राइज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महिला दिवस पर 79 साल की ड्राइवर दादी ने संभाली स्टीयरिंग, पेरिजाद को मिला सबसे बड़ा सरप्राइज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 08 Mar 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Perizaad Zorabian
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर अभिनेत्री पेरिजाद जोराबियां रविवार की सुबह जब मुंबई से लोनावला के लिए जाने वाली 100 कारों की महिला कार रैली को झंडी दिखाने पहुंची तो वहां 79 साल की राजकुमारी कासलीवाल को स्टीयरिंग संभाले देख दंग रह गईं। पेरिजाद ने ड्राइवर दादी के साथ वक्त बिताया और दादी की इस दौरान बस एक ही शिकायत रही कि इस रैली का फॉर्मेट ऐसा है कि मैं फर्राटा नहीं भर सकती। वह बोलीं, स्टीयरिंग हाथ में हो तो फिर एक्सीलेटर पर कंट्रोल करना मेरे लिए मुश्किल है। ड्राइवर दादी 19 साल की उम्र से लॉन्ग ड्राइव पसंद करती रही हैं।
2 of 8
Womens Day 2020
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मुंबई से लोनावला तक हर साल होने वाली इस रैली का महिला दिवस पर आयोजन काफी आकर्षक और रोचक रहा। पुलिस की दो टीमें भी इस रैली में शामिल हुईं और पूरे देश में करीब साढ़े पांच हजार किमी का सफर अपनी मॉर्गन थ्री व्हीलर पर पूरा कर आईं पैट ब्रेथवेट भी इस रैली में एनजीओ गूंज का सर्मथन करने पहुंची।
3 of 8
रैली
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पहियों पर भारत भ्रमण करना ब्रेथवेट का सपना रहा है और ये सफर रविवार को मुंबई में पूरा करके वह काफी रोमांचित नजर आईं। रैली टू वैली नाम के इस आयोजन में चार सौ से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। ये रैली मुंबई के मोटरस्पोर्ट्स कैलेंडर का पिछले छह साल से अहम हिस्सा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
प्रतिभागी
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शहर की चौड़ी सड़कों और पतली गलियों से निकलने वाली ये रैली नरीमन प्वाइंट के एनसीपीए से शुरू होकर लोनावाला के अंबे वैली तक जाती है। रैली में सौ के करीब कारें शामिल हुईं। इनमें से कुछ का लुक भी प्रतिभागियों ने बदल रखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।