फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जब सारा अली खान के साथ 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचे थे सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान का ऐसा था रिएक्शन

Tue, 23 Jun 2020 10:38 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 23 Jun 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput and sara ali khan during kedarnath on bigg boss set see salman khan reaction
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सलमान खान और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। सुशांत के प्रशंसक और सोशल मीडिया यूजर्स बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ाने के लिए सलमान सहित कई दूसरे कलाकारों को जिम्मेदार मान रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सुशांत बॉलीवुड की गुटबाजी से परेशान हो गए थे और इस वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली। लगातार विरोध के बाद सलमान खान को आगे आना पड़ा और ट्वीट कर सभी से सुशांत के परिवार का साथ देने की बात कही। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुशांत और सारा 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचे थे।

sushant singh rajput and sara ali khan during kedarnath on bigg boss set see salman khan reaction
सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान और सुशांत के बीच कभी अनबन जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी। इस वजह से भी सलमान के प्रशंसक सलमान और सुशांत के साथ का वीडियो साझा कर रहे हैं। वीडियो तब का है जब सुशांत और सारा फिल्म 'केदारनाथ' का प्रमोशन करने के लिए 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचे थे। 

sushant singh rajput and sara ali khan during kedarnath on bigg boss set see salman khan reaction
सलमान खान, सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' के इस एपिसोड में सलमान ने सारा और सुशांत के साथ खूब मस्ती की थी। तीनों साथ में गेम खेलते हुए नजर आए और दर्शकों का मनोरंजन करते दिखे। सुशांत और सलमान के बीच भी बॉन्डिंग साफ दिख रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput and sara ali khan during kedarnath on bigg boss set see salman khan reaction
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य वीडियो में सलमान, सुशांत को दर्शकों से इंट्रोड्यूस करवाते हैं। सलमान, सुशांत की तारीफ करते हुए कहते हैं कि 'ये हैं सुशांत सिंह राजपूत, ये बहुत अच्छी एक्टिंग करते हैं, बहुत अच्छा डांस करते हैं।'

विज्ञापन
sushant singh rajput and sara ali khan during kedarnath on bigg boss set see salman khan reaction
सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सलमान खान ने एक ट्वीट कर लिखा था कि 'मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहें और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का सहारा बनें। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।'

फिल्म 'धोनी' देखकर कटरीना कैफ ने कही थी ये बात, जानकर सुशांत सिंह राजपूत भी रह गए थे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed