सब्सक्राइब करें

Sushant singh Rajput: ओटीटी पर कहां देख सकते हैं सुशांत की ये फिल्में? Imdb पर मिली बेस्ट रेटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 21 Jan 2026 08:52 AM IST
सार

Sushant Singh Rajput Best Six Movies: सुशांत सिंह राजपूत की आज जन्मतिथि है। आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं। सुशांत की फिल्मों के जरिए उनके फैंस उन्हें अपने करीब पाते हैं। आज सुशांत की जयंती पर ओटीटी पर देखिए उनकी बेस्ट छह फिल्में, जो उनकी यादों को ताजा रखती हैं और उनके फैंस के लिए खास हैं।

विज्ञापन
sushant singh rajput birth anniversary know his best 6 bollywood movies top imdb rating list
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनके फैंस उन्हें हमेशा याद करते हैं और उनकी फिल्में बहुत पसंद की जाती हैं। यहां हम उनकी कुछ सबसे अच्छी फिल्मों की बात कर रहे हैं, जिन्हें IMDb पर अच्छी रेटिंग मिली है। इस लिस्ट में उनकी पहली और आखिरी फिल्म भी शामिल है।

Trending Videos
sushant singh rajput birth anniversary know his best 6 bollywood movies top imdb rating list
काई पो छे - फोटो : सोशल मीडिया

काई पो छे
सुशांत की पहली फिल्म 'काई पो छे' थी, जो 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें सुशांत के अलावा राजकुमार राव और अमित साध भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली है। 'काई पो छे' को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput birth anniversary know his best 6 bollywood movies top imdb rating list
डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी - फोटो : सोशल मीडिया

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी
फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में सुशांत ने शानदार अभिनय किया। इस फिल्म में सुशांत के साथ आनंद तिवारी और स्वस्तिका मुखर्जी भी मुख्य भूमिका में थे। IMDb पर इसे 7.6 की रेटिंग मिली है। आप 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

sushant singh rajput birth anniversary know his best 6 bollywood movies top imdb rating list
एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' सुशांत की सबसे बड़ी और सफल फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत कमाई की। आज भी फैंस सुशांत की यह फिल्म देखना पसंद करते हैं। इसे IMDb पर 8.0 की रेटिंग मिली है। 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
sushant singh rajput birth anniversary know his best 6 bollywood movies top imdb rating list
सोनचिरिया - फोटो : सोशल मीडिया

सोनचिरिया
'सोनचिरिया' फिल्म में सुशांत के साथ मनोज बाजपेयी और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग ने सबका दिल जीता। इसे IMDb पर 7.9 की रेटिंग मिली है। 'सोनचिरिया' को आप जी5 पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed