अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। बीते 14 जून को एक्टर का शव उनके मुंबई वाले फ्लैट में मिला था। उन्होंने सुसाइड किया या उनका मर्डर हुआ फिलहाल इसकी जांच चल रही है। सुशांत का मामला बिहार, महाराष्ट्र, सीबीआई से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। देश ही नहीं विदेश में भी सुशांत के निधन पर प्रशंसकों ने हैरानी जताई। अब सुशांत के जन्मदिन पर कंगना रणौत ने एक बार फिर उनके मर्डर का मुद्दा उठाया है।
सुशांत के जन्मदिन पर कंगना ने समझाई मौत की क्रोनोलॉजी, इन चार बातों की तरफ दिलाया फैंस का ध्यान
कंगना ने अपने पहले ट्वीट में सुशांत के मर्डर की क्रोनोलॉजी समझाई है। कंगना ने चार बातों की तरफ फैंस का ध्यान आकर्षित किया है। पहले ट्वीट में कंगना कहती हैं 'नहीं भूलना चाहिए कि सुशांत सिंह ने बताया था कि यशराज फिल्म्स ने उन्हें बैन कर दिया है। उन्होंने ये भी कहा था कि करण जौहर ने उन्हे बड़े सपने दिखाए और उनकी फिल्म की रिलीज होने से रोक दिया।'
Decided to take the matter in his hands, after blockbuster Dhoni KJO promised SSR a franchise but instead dumped him. SSR said he was heartbroken about it.
3) Mafia PR started to circulate obnoxious maligning campaign against him calling him a rapist and drug addict. (Cont)
कंगना आगे लिखती हैं, 'करण जौहर ने दुनिया को बताया कि सुशांत एक फ्लॉप एक्टर है। अपने दम पर स्टार बने सुशांत ने आदित्य चोपड़ा के अनुबंध से बंधे रहने से इनकार कर दिया था। उसी वक्त चोपड़ा ने तय कर लिया कि वह सुशांत का करियर खत्म कर देंगे। सभी को करण जौहर और आदित्य चोपड़ा का नेपोटिज्म से प्यार पता है।'
अपने अगले ट्वीट में कंगना ने लिखा- माफिया पीआर ने उन्हें बलात्कारी और ड्रग एडिक्ट कहकर उनके खिलाफ अप्रिय घृणित अभियान चलाना शुरू कर दिया था। तभी महेश भट्ट ने उनके जीवन में प्रवेश किया और उन्हें ये कहना शुरू कर दिया कि वह परवीन बाबी के रास्ते पर चल पड़े हैं। भट्ट साहब अगर सभी उदास लोग परवीन बाबी के रास्ते पर चल पड़ते हैं तो आपकी बेटी शाहीन को भी डिप्रेशन का ब्रांड एंबेसडर होना चाहिए।
कंगना ने आगे लिखा- हर चीज से ऊपर उठकर सुशांत का दिन जीवन के जश्न के रूप में सेलिब्रेट कीजिए, किसी को ये मत बताने दीजिए कि आप अच्छे नहीं, खुद से ज्यादा किसी का भरोसा ना कीजिए, उन लोगों को छोड़ दीजिए जो कहें कि ड्रग्स ही सॉल्यूशन है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर उनके फैन्स, रिलेटिव्स और करीबी उन्हें याद कर रहे हैं।