{"_id":"60090ef49412e40c6d52462f","slug":"sushant-singh-rajput-birthday-special-throwback-video-from-ssr-34th-birthday-celebration-will-leave-you-teary-eyed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: सुशांत सिंह राजपूत ने इस अंदाज में परिवार संग मनाया था अपना जन्मदिन, कौन जानता था आखिरी बर्थडे होगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: सुशांत सिंह राजपूत ने इस अंदाज में परिवार संग मनाया था अपना जन्मदिन, कौन जानता था आखिरी बर्थडे होगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज (21 जनवरी) जन्मदिन है। सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें अभी भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। आज अगर सुशांत होते तो आज अपना 35वां जन्मदिन मनाते। इस दिन सुशांत के हर चाहने वाले की आंखें नम हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर पिछले जन्मदिन का एक वीडियो चर्चा में हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
सुशांत ने अपना आखिरी जन्मदिन अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया था। पिछले साल यानी 21 जनवरी 2020 को सुशांत ने अपना आखिरी जन्मदिन अपनी बहनों के साथ चंडीगढ़ में सेलिब्रेट किया था। इस वीडियो में सुशांत काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना भी की थी।
3 of 5
बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन के मौके पर उनकी बहन श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक फोटो कोलाज शेयर किया है। इस फोटो कोलाज में सुशांत सिंह राजपूत की कई तस्वीरें हैं जिनमें वो अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, 'लव यू भाई। आप मेरा हिस्सा हो और हमेशा ही रहोगे..'। श्वेता का ये पोस्ट सुशांत के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट कर उन्हें ढांढस भी बांध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है। ड्रग एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने अभी तक बॉलीवुड के कई सितारों से पूछताछ की है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। अभी वह जमानत पर रिहा हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। हालांकि अभिनेता की मौत किन कारणों से हुई इसकी जांच अभी चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।