सब्सक्राइब करें

पूजा- पाठ कर मनाते थे सुशांत सिंह राजपूत अपना जन्मदिन, Throwback Video में नजर आए खुश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 21 Jan 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Celebrated His Birthday Last Year With Family Doing Pooja
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज (21 जनवरी) जन्मदिन है। सुशांत तो अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमारे साथ हैं और हमेशा रहेंगी। सुशांत के जन्मदिन के दिन हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है। सुशांत खुद अपना जन्मदिन बड़ी ही शालीनता के साथ मनाया करते थे। जन्मदिन पर उनके दिन की शुरुआत पूजा पाठ के साथ हुआ करती थी। बीते साल भी उन्होंने बेहद खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया था।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Celebrated His Birthday Last Year With Family Doing Pooja
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत के बीते साल के जन्मदिन की झलक उनके एक थ्रोबैक वीडियो में दिखी थी। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। सुशांत अपने परिवार में चार बहनों के बाद सबसे छोटे थे। तो इसलिए वो सभी के लाडले भी थे। सुशांत काफी धार्मिक किस्म के थे। इसका उदाहरण उनके जन्मदिन के वीडियो में भी देखा जा सकता है। सुशांत अपने जन्मदिन की शुरुआत भी भगवान का नाम लेकर ही किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Celebrated His Birthday Last Year With Family Doing Pooja
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

सुशांत ने बीते साल अपना 34वां जन्मदिन भी भगवान की आराधना करते हुए ही मनाया था। जिसका वीडियो सुशांत की बहन ने शेयर किया था। वीडियो में सुशांत अपने घर पर पूजा कर रहे थे और उनके घर पर आरती चल रही थी। जिसमें सुशांत की बहनें और परिवार के सदस्य भी नजर आए थे। वीडियो में भगवान की तस्वीर नजर आ रही थी। भगवान के साथ सुशांत की मां की तस्वीर भी यहां दिखाई दी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Singh (@psthegoner)

Sushant Singh Rajput Celebrated His Birthday Last Year With Family Doing Pooja
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

वीडियो में सुशांत भी काफी खुश नजर आ रहे थे और परिवार के साथ हंसी खुशी आरती कर रहे थे। लेकिन उस वक्त तक भी किसे पता था कि सुशांत अपना 35वां जन्मदिन मनाने के लिए हमारे बीच नहीं रहेंगे। सुशांत के जन्मदिन के मौके पर उनके तमाम फैंस भी उन्हें याद कर रहे हैं। सभी सुशांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Singh (@psthegoner)

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Celebrated His Birthday Last Year With Family Doing Pooja
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के साथ क्या हुआ, उनकी मौत कैसे हुई इसकी जांच फिलहाल चल रही है। सुशांत की मौत का जिम्मेदार उनके परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ठहराया। फिलहाल मामले की जांच सीबीआई कर रही है। माना जा रहा है कि जल्दी ही सीबीआई किसी निराकरण पर पहुंच सकती है।

पढ़ें: मनोज तिवारी की छोटी बेटी का हुआ नामकरण, बड़ी बिटिया रीति ने अपनी बहन को दिया ये प्यारा सा नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed