पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 10 सवालों के जवाबों के इंतजार में है सुशांत सिंह राजपूत का हर प्रशंसक, सबकी आस, सीबीआई जांच

Thu, 21 Jan 2021 09:28 AM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 21 Jan 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput birthday special sushant fans waiting for10 big questions CBI investigation
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को सात महीने से भी ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन अब तक मुंबई पुलिस और सीबीआई यह पता नहीं कर पाए हैं कि इस घटना की वजह क्या रही? सुशांत के प्रशंसक उनके असामयिक निधन के बाद आए पहले जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड भी करने लगा। प्रशंसकों के मन में रह रह कर बहुत से सवाल उठते हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन? इस केस में कुछ और भी सवाल हैं जिनका जवाब हर सुशांत फैन को चाहिए।

Sushant Singh Rajput birthday special sushant fans waiting for10 big questions CBI investigation
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

मुंबई पुलिस ने कार्यवाही क्यों नहीं की?

सुशांत की मौत के बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर एक एफआईआर दर्ज करवाई थी जिसमें उन्होंने रिया पर कई इल्जाम लगाए। इसके बाद उन्होंने एक नया खुलासा करते हुए जानकारी दी थी कि उन्होंने 25 फरवरी को ही मुंबई के बांद्रा स्थित पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे की जान को खतरा है। उनका कहना था कि रिया चक्रवर्ती उनके बेटे को अपने प्यार के जाल में फांस कर उनके पैसे ऐंठने और सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने की कोशिश कर रही हैं। इतना जानने के बाद भी मुंबई पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

Sushant Singh Rajput birthday special sushant fans waiting for10 big questions CBI investigation
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम

बिना जांच के मौत को आत्महत्या कैसे बता दिया?

सुशांत की मौत 14 जून 2020 को हुई। जब इसकी जांच करने के लिए मुंबई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो उन्होंने मौके पर से सबूत उठाए, फोटोग्राफी की और सुशांत के घर से बाहर आते ही कह दिया कि सुशांत के कमरे में जाने के लिए उनका दरवाजा तोड़ना पड़ा और उनका शव पंखे से लटका मिला। इस आधार पर पुलिस ने इस मामले को सीधे आत्महत्या करार दे दिया। न कोई कार्यवाही और न कोई पूछताछ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput birthday special sushant fans waiting for10 big questions CBI investigation
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
50 से ज्यादा सिम कार्ड क्यों बदले गए?
पुलिस को सुशांत से जुड़े लोगों से पूछताछ में पता चला कि सुशांत ने बहुत ही जल्दी में लगभग 50 सिम कार्ड बदल दिए थे। बताया गया कि सुशांत को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिल रही थीं। वह अक्सर अपना नंबर बदल देते थे और फिर उनके करीबी लोग उनका नया नंबर भी ऊपर तक पहुंचा देते। इस पर पुलिस ने कार्यवाही क्यों नहीं की? इसी में एक तथ्य यह भी है कि सुशांत के फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी का पता पुलिस ने क्यों नहीं लगाया? और शुरुआती जांच में अगर पुलिस ने अपार्टमेंट का सीसीटीवी कैमरा देखा होता तो शायद बहुत कुछ बातें उसी समय साफ हो सकती थीं।
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput birthday special sushant fans waiting for10 big questions CBI investigation
सिद्धार्थ पिठानी और रिया - फोटो : फाइल
सिद्धार्थ पिठानी और रिया का संबंध क्या है?
सिद्धार्थ पिठानी सुशांत का बहुत करीबी दोस्त रहा। सुशांत के घर में वह उनके साथ ही रहता था। लेकिन, जब सुशांत की मौत हुई और सारा मामला एक एक करके खुलने लगा तो सिद्धार्थ पाला बदलकर रिया चक्रवर्ती की ओर जाकर मिल गया। सुशांत के अंतिम दिनों में सिद्धार्थ उनका करीबी था तो पुलिस और सीबीआई ने भी सिद्धार्थ से खूब पूछताछ की। सिद्धार्थ इस कार्यवाही में लगातार बयान बदलता रहा। उसको लेकर भी सवाल यह रहा कि आखिर अंत समय में उसने पाला क्यों बदला?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed