सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा देश हैरान रह गया। उनके करीबी, दोस्त और प्रशसंक उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। सभी सुशांत की मौत की वजह जानना चाहते हैं। मामले में सीबीआई की पूछताछ जारी है। अब सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने रिया पर निशाना साधा है।
रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर भड़के सुशांत के जीजा, कहा- 'ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद ये सब किया गया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सुशांत नियमित तौर पर ड्रग्स लेते थे। रिया के इंटरव्यू पर विशाल ने अपने ब्लॉग में लिखा कि ये पूरा पीआर एक्सरसाइज है। मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद रिया इंटरव्यू देने पहुंचीं।
सुशांत के जीजा ने लिखा कि 'हम बहुत करीब से पूरे मामले को देख रहे हैं कि किस तरह मीडिया में दिखाया जा रहा है। हमने नोटिस किया कि ड्रग एंगल सामने आने के बाद सीबीआई ने मुख्य आरोपी को समन भेजा। इसके बाद ही मुख्य आरोपी का पीआर मशीनरी एक्टिव हुआ।'
'कानून के मुताबिक आरोपी को अधिकार है कि वो इंटरव्यू दे सकें। हम इंटरव्यू में उनके टोन को देखकर हैरान थे। किसी भी सवाल के बाद जैसे सच जानने की कोई इच्छा ही नहीं थी। यह सब कुछ ऐसा था जिससे उसे एक प्लेटफॉर्म मिल सके।'
रिया के व्हाट्सएप चैट से ये खुलासा हुआ था कि वो ड्रग डीलर से संपर्क में थीं। सुशांत के जीजा ने कहा कि 'आरोपी का कहना है कि वो सुशांत था जो गांजा लेता था। चलिए एक बार को मान लेते हैं कि सुशांत ये सब करता था तो यह किस तरह की पार्टनर हैं कि वो अपने प्यार के लिए ड्रग लाकर देती हैं। आरोपी का कहना है कि उसने जिंदगी में कभी ड्रग्स नहीं लिया। इसका यह मतलब है कि या तो आरोपी ने सुशांत को ड्रग्स लेने के लिए प्रोत्साहित किया या फिर आरोपी खुद ड्रग लेता है।'
https://t.co/iISCjeq4YN #Justice4SSR