सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है और लगातार तीसरे दिन एजेंसी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। सीबीआई की जांच के दौरान सुशांत के करीबी दोस्त और मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी ने एक खुलासा किया है। सिद्धार्थ पिठानी ने कहा कि सुशांत के जीजा ओपी सिंह ने सुशांत के शव को नीचे उतारने का निर्देश दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी का दावा, इस करीबी ने शव नीचे उतारने के दिए थे निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के करीबी दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने दावा किया है कि जब उन्होंने सुशांत के शव को पंखे से लटकते हुए देखा तो सुशांत के जीजा ओपी सिंह ने सुशांत की बहन मीतू सिंह और सिद्धार्थ को शव नीचे उतारने के निर्देश दिए। ओपी सिंह को लगा कि ऐसा करके शायद हम सुशांत को बचा सकते हैं, ओपी सिंह ने सिद्धार्थ से कहा कि देखो क्या सुशांत जिंदा है, क्या उसे बचाया जा सकता है।
इसके अलावा सिद्धार्थ पिठानी डिलीट किए गए डाटा और हार्ड ड्राइव पर कहा कि सुशांत ने ही उन्हें इसका डाटा डिलीट करने को कहा था। सिद्धार्थ ने कहा कि सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत परेशान रहने लगे थे। इस मामले में सुशांत को अपना नाम से परेशानी होती थी, वो दुखी रहते थे।
सुशांत ने सिद्धार्थ पिठानी को कहा था कि वो दिशा सालियान की मौत का हर अपडेट उनको दें। अपना नाम आने के डर से सुशांत सिंह राजपूत ने सिद्धार्थ पिठानी को अपने सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के डाटा को डिलीट करने के लिए कहा था।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई अब तक सिद्धार्थ पिठानी के अलावा सुशांत के कुक नीरज सिंह, स्टाफ के सदस्य केशव से पूछताछ कर चुकी है। रिपोर्ट्स का कहना है कि मामले की जांच में अब तक 16 लोगों के बयान को दर्ज किया जा चुका है। वहीं इस मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ का आज तीसरा दिन है।
इसके अलावा सुशांत के पिता केके सिंह ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। केके सिंह ने कहा कि रिया ने ही उनके बेटे को जहर देकर मारा है और रिया की गिरफ्तारी की मांग की है। इससे पहले सुशांत का परिवार रिया और उसके परिवार पर आरोप लगा चुका है कि रिया ने अपने परिवार के साथ मिलकर सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले हैं। हालांकि रिया ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है।
सीबीआई ने रिया, उनके भाई शौविक, पिता इंद्रजीत, माता संध्या, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी, घऱ के मैनेजर सैमुएल मिरांडा और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुशांत के पिता के कहने पर बिहार पुलिस ने 25 जुलाई को मामला दर्ज किया था।