सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच में जुटी हुई है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने भाई को न्याय दिलाने की मांग कर रही हैं। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने इंसाफ के लिए प्रार्थना की अपील की है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने इंसाफ के लिए प्रशंसकों से की ये अपील, कहा- 'भरोसा है सब ठीक होगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आइए सभी मिलकर फिर से देवी से प्रार्थना करें। देवी शक्ति, बुराई को नष्ट करके राम राज की दोबारा स्थापना करें, जहां सच्चाई सबसे ऊंची हो। ताकत को हमारे साथ लेकर आओ।'
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
एक अन्य पोस्ट में श्वेता लिखती हैं कि 'मैं केवल यह जानती हूं कि यह प्रार्थना है। मेरी एकमात्र मजबूती मेरा भगवान। मेरा विश्वास है कि एक शक्ति है जो सब कुछ ठीक कर देगी। मुझे न्याय पर भरोसा क्योंकि मुझे भगवान पर भरोसा है।'
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
इससे पहले श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू की एक क्लिप साझा की है। इसमें रिया कहती हैं, 'खार में मेरी एक प्रॉपर्टी है, जिसे मैं सुशांत से मिलने से पहले खरीदने की कोशिश कर रही थी। इसकी कीमत 72 लाख रुपये है। इस पर मैंने 50 लाख का लोन लिया है। सारे पेपर मैंने ईडी को दे दिए हैं। इसका बैंक लोन अभी भी भरा जा रहा है। मुझे 50 लाख रुपये अभी देने हैं। 17 हजार रुपये की मेरी हर महीने की ईएमआई है। पता नहीं अब मैं इसे कैसे भरूंगी।'
श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती की इसी बात पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'आप इस बात से परेशान हैं कि आप 17 हजार रुपये की ईएमआई का भुगतान कैसे करेंगी? कृपया मुझे बताएं कि आप भारत के सबसे महंगे वकील को कैसे भुगतान कर रही हैं?'