सुशांत सिंह राजपूत की मौत अब एक राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है, जिसकी सच्चाई हर कोई जानना चाहता है। इस केस में हर दिन कोई ना कोई नया खुलासा हो रहा है। सुशांत की मौत 14 जून को हुई थी लेकिन उनकी बिल्डिंग के नीचे उस दिन दो एंबुलेंस मौजूद थीं।
सुशांत सिंह मामला: इस कारण से सुशांत के घर के बाहर खड़ी थीं दो एंबुलेंस, चालक ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले एंबुलेंस के चालक साहिल ने बताया कि उसकी एंबुलेंस की ट्रॉली खराब हो गई थी, इसलिए उसको बदलने के लिए दूसरी एंबुलेंस को बुलाया गया था। वहीं दूसरी एंबुलेंस के चालक अक्षय को मुंबई पुलिस ने फोन पर पक्का किया और उसे बताया कि पहली एंबुलेंस में कुछ मैकेनिकल खराबी है, इसलिए तुम यहां आओ।
इसके अलावा अक्षय ने संदीप के लीक फोन रिकॉर्ड्स में उसका नाम आने पर भी सफाई दी। अक्षय ने कहा कि फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह को कॉल करने के लिए मुंबई पुलिस ने कहा था। पुलिस ने कहा था कि एंबुलेंस का किराया संदीप सिंह देगा, इसलिए उससे संपर्क कर लेना।
इधर एंबुलेंस के संयोजक विशाल ने बताया कि लोग उन्हें और उनके एंबुलेंस चालकों को परेशान कर रहे हैं। विशाल को कई लोगों की तरफ से जान से मारने की धकी दी जा रही है। विशाल ने बताया कि उसे सुशांत सिंह राजपूत की हत्या का आरोपी भी बताया जा रहा है।
विशाल ने बताया कि हमारे आत्महत्या करने की नौबत आ गई है, लोग हमें बुरी-बुरी बातें कह रहे हैं, ये अब राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। हम लोगों की मदद करते आए हैं लेकिन अब डर लगता है कि किसी की मदद करें या नहीं।
रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि संदीप सिंह ने एंबुलेंस चालक को दो दिन बाद कॉल किया था। जब अक्षय से इस बारे में पूछा गया तो अक्षय ने बताया कि उसे नहीं पता संदीप सिंह कौन है और उसने पेमेंट के लिए एक फिल्ममेकर को कॉल किया था। अक्षय ने बिल की कॉपी भी शेयर की थी। अक्षय ने बताया कि पुलिस ने संदीप सिंह से परिचय कराया था क्योंकि वही सब कुछ देख रहे थे। पुलिस ने कहा था संदीप ही एंबुलेंस का किराया देंगे।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाना, सुशांत के पैसौं का गलत इस्तेमाल करना जैसे आरोप लगाए गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले को सीबीआई, ईडी और एनसीबी अलग-अलग तरीके से जांच कर रहे हैं।