Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Sushant Singh Rajput Case: Drugs Supplier Of Late Actor Sushant Singh Rajput Arrested In Goa Court Remanded To 14 Days In Judicial Custody
{"_id":"604787218ebc3e8ca1058f6a","slug":"sushant-singh-rajput-case-drugs-supplier-of-late-actor-sushant-singh-rajput-arrested-in-goa-court-remanded-to-14-days-in-judicial-custody","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत केसः 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया ड्रग पैडलर महाराज, गोवा में हुई थी गिरफ्तारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत केसः 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया ड्रग पैडलर महाराज, गोवा में हुई थी गिरफ्तारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Mar 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/sushantsinghrajput
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग्स रैकेट की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रही है। इसी के चलते सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने वाले पैडलर हेमंत साह उर्फ महाराज को एनसीबी ने सोमवार को गोवा से गिरफ्तार किया था। हेमंत साह के पास से 0.23 ग्राम एलएसडी और 30 ग्राम चरस बरामद किया गया था। अब इस मामले में पणजी की एक अदालत ने हेमंत साह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि हेमंत का नाम सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए अनुज केसवानी और रीगल महाकाल ने पूछताछ के दौरान लिया था। हेमंत मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से गोवा में बिजनेस कर रहा था।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
गोवा सब जोनल यूनिट और मुंबई एनसीबी की एक ऑपरेशनल टीम ने माजल वाड़ो, असगांव में 7 और 8 मार्च की रात छापेमारी कर भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया था। इसी के चलते एक ड्रग पैडलर और दो विदेशी नागरिकों उगोचुकु सोलोमन उबाबुको और जॉन इन्फिनिटी डेविड को भी पकड़ा गया है। इनके पास से 10 हजार रुपये की भारतीय करेंसी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
बता दें कि पिछले हफ्ते ही एनसीबी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है। लगभग 62,000 पन्ने वाले चार्जशीट जिसमें हार्ड कॉपी 12000 पेज और 50,000 पेज डिजिटल फॉर्मेट में है, एनसीबी ने कुछ 33 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। साथ ही 200 लोगों को गवाह भी बनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का घर
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेता की मौत के दो महीने बाद उनके पिता ने पटना में केस दर्ज कराया था। इस केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के रुपये हड़पने और अभिनेता को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद रिया ने सुप्रीम कोर्ट से यह केस मुंबई ट्रांसफर करने की गुहार लगाई थी। अदालत ने यह केस सीबीआई को सौंप दिया था। इस केस में रिया के वॉट्सऐप चैट की जांच से ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने अपनी जांच शुरू की थी। जिसके चलते बॉलीवुड में चल रहे बड़े ड्रग्स रैकेट का भी खुलासा हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।