{"_id":"5f4fb43c373034006b195772","slug":"sushant-singh-rajput-case-father-kk-singh-statement-about-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत के पिता का बयान, निधन से एक हफ्ते पहले दिवंगत अभिनेता ने तबीयत को लेकर कही थीं ये बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत के पिता का बयान, निधन से एक हफ्ते पहले दिवंगत अभिनेता ने तबीयत को लेकर कही थीं ये बातें
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 02 Sep 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत के पिता
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपत केस की जांच सीबीआई से पहले मुंबई पुलिस कर रही थी। मुंबई पुलिस ने सुशांत के पिता केके सिंह का बयान भी दर्ज किया था। बयान के मुताबिक केके सिंह ने बताया कि सुशांत की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
केके सिंह ने मुंबई पुलिस को बताया था कि '13 मई 2019 में सुशांत मुंडन समारोह में पटना आया था। तब मैं उससे मिला था। 15 मई को सुशांत का मुंडन समारोह हुआ था। वो उस वक्त तनाव में नहीं था। 16 मई को वापस मुंबई चला गया। व्हाट्सएप के जरिए मेरी उससे बात होती रहती थी। सुशांत भी मेरे मैसेज का जवाब देता था।'
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : instagram/sushantsinghrajput
सुशांत के पिता ने आगे कहा कि 'मैं उसे ज्यादा फोन नहीं करता था क्योंकि वो काम में बिजी रहता था। सुशांत ही मुझे कॉल करता था। वो पूछता था कि किसी चीज की जरूरत तो नहीं है। वो मेरा हाल चाल पूछता था। मैं उसका जवाब देता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
केके सिंह ने अपने बयान में कहा था कि 'सात जून को सुशांत ने मुझे कॉल किया था। मैंने उससे कहा कि तुम्हें पटना आए हुए एक साल से ज्यादा हो गए हैं। अगर तुम चाहते हो तो पटना आ जाओ। उसने कहा कि देखता हूं। मेरी तबीयत अभी ठीक नहीं है। ठीक होते ही आ जाऊंगा।' आगे केके सिंह ने कहा कि 'मैं पटना में घर पर था। 14 जून को 2.30 बजे टीवी देखकर मुझे पता चला कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली है। उसके बाद मुझे होश नहीं रहा।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत के पिता के वकील की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने परिवार का पक्ष रखा। विकास सिंह ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती के सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में आने के बाद उनकी मानसिक हालत बिगड़ने लगी। दिवंगत अभिनेता के परिवार को नहीं पता था कि उनका इलाज जारी है। सुशांत के परिवार को उनकी दवाइयों की जानकारी नहीं थी। इसके साथ ही सुशांत की तीनों बहनों के खिलाफ जो कैंपेन चलाया जा रहा है, उससे भी वो सभी दुखी हैं और सभी से निवेदन है कि झूठ फैलाकर तनाव न बढ़ाएं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।