फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सुसाइड केस: नेटफ्लिक्स के इस सीनियर अफसर को मुंबई पुलिस ने किया तलब, 'पानी' पर हुई पूछताछ

Fri, 26 Jun 2020 08:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 26 Jun 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Police Interrogates Netflix Senior Officer Ashish Singh
सुशांत सिंह राजपूत, आशीष सिंह - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की जांच मुंबई पुलिस अब और ज्यादा गहराई से कर रही है। सुशांत से संबंध रखने वाले 25 लोगों से पुलिस अब तक पूछताछ कर चुकी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बात की भी जांच की जा रही है कि आखिर यशराज फिल्म्स ने सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी फिल्म बनाने से क्यों मना किया। इस बारे में पुलिस ने उन दिनों यशराज फिल्म्स में काम करने वाले आशीष सिंह को भी तलब किया।

Sushant Singh Rajput Case Police Interrogates Netflix Senior Officer Ashish Singh
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में इस केस से जुड़ी हर संभावना पर पुलिस बारीकी से गौर कर रही है। यशराज फिल्म्स की तरफ से पुलिस को सौंपे गए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी से पहले ही जानकारी मिल चुकी है कि यशराज ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था जिसमें से उन्होंने सुशांत के साथ दो फिल्मों 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में काम किया।

Sushant Singh Rajput Case Police Interrogates Netflix Senior Officer Ashish Singh
आशीष सिंह, आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब पुलिस यह जानना चाहती है कि जब सुशांत के साथ यशराज फिल्म्स ने तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था तो दो फिल्मों के बाद तीसरी फिल्म आखिर क्यों नहीं बनी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Police Interrogates Netflix Senior Officer Ashish Singh
सुशांत सिंह राजपूत, शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर निर्देशक शेखर कपूर ने बयान दिया था कि वह सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक फिल्म 'पानी' का निर्देशन करने वाले थे जो यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली थी। हालांकि, इस फिल्म को बजट ज्यादा होने की वजह से बनाया नहीं गया। इसके साथ ही यशराज के साथ सुशांत का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Police Interrogates Netflix Senior Officer Ashish Singh
आशीष सिंह, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में पुलिस ने उन दिनों यशराज फिल्म्स में काम करने वाले आशीष सिंह को भी पूछताछ के लिए तलब किया। आशीष के रिश्ते यशराज फिल्म्स के बाद भी सुशांत से कायम रहे। यशराज फिल्म्स की नौकरी छोड़ने के बाद आशीष पहले एकता कपूर की कंपनी में काम करते रहे और अब इन दिनों नेटफ्लिक्स के भारतीय कार्यालय में ओरिजनल फिल्म्स का सेक्शन देख रहे हैं।

पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा- 'मेरा सनशाइन'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed