सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: जानिए आखिर कौन है 'AU', जिसे रिया चक्रवर्ती ने किए थे 63 कॉल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 13 Aug 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty 63 calls to a mysterious man her cdr report
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी की जांच में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं। सुशांत की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी सामने आ गए हैं। इधर रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से खुलासा हुआ है कि वो बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के संपर्क में थीं। आमिर खान, रकुल प्रीत सिंह, आदित्य रॉय कपूर, राणा दग्गुबाती, सनी सिंह और श्रद्धा कपूर के साथ रिया ने बात की थी। हालांकि इस लिस्ट में एक ऐसा भी नंबर है जो संदिग्ध माना जा रहा है।



Trending Videos
sushant singh rajput case rhea chakraborty 63 calls to a mysterious man her cdr report
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया ने अपने फोन में एक नंबर AU नाम से सेव किया है। ये नंबर संदिग्ध बताया जा रहा है। रिया ने इस नंबर से 63 बार बातचीत की है। इस नंबर की खूब चर्चा भी हो रही है। हालांकि इसे लेकर अब रिया की टीम की तरफ से सफाई भी आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty 63 calls to a mysterious man her cdr report
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

AU नाम से सेव किए गए इस नंबर को लेकर रिया चक्रवर्ती की टीम की तरफ से कहा गया है कि ये नंबर अनन्या उधास का है। अनन्या, रिया की फैमिली फ्रेंड हैं। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी। हालांकि रिया और अनन्या के बीच इतनी बातचीत क्यों होती थी, इस बात खुलासा नहीं हो पाया है। 

sushant singh rajput case rhea chakraborty 63 calls to a mysterious man her cdr report
आमिर खान, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रिया ने आमिर खान को एक बार फोन किया था जबकि आमिर ने उन्हें तीन मैसेज भेजे थे। वहीं रिया ने आदित्य रॉय कपूर को 16 बार फोन किए थे जबकि आदित्य ने उन्हें सात बार कॉल किया। रकुल प्रीत सिंह को 30 बार फोन किया जबकि उनकी ओर से 14 बार फोन आया था।

विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty 63 calls to a mysterious man her cdr report
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रिया ने तीन बार श्रद्धा कपूर को फोन किया वहीं श्रद्धा ने दो बार फोन किया। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम अभिनेता सनी सिंह को रिया ने सात बार फोन किया जबकि उन्होंने चार बार फोन किया। रिया ने राणा दग्गुबाती से भी बात की थी। रिया ने राणा को सात बार कॉल किया जबकि उनकी ओर से चार बार कॉल आया था। सुशांत के तबीयत खराब रहने के बाद से रिया लगातार महेश भट्ट के संपर्क में थी। रिया ने महेश भट्ट को नौ बार फोन किया। महेश भट्ट की तरफ से सात बार फोन आया था।

महिमा चौधरी को याद आई 'परदेस' के बाद हुई बदसलूकी, बीते जमाने के शो मैन ने कहा, हम अब भी दोस्त हैं

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed