फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या शुक्रवार को जेल से छूट जाएंगे रिया चक्रवर्ती और शौविक? वकील ने एनसीबी पर लगाए आरोप

Fri, 11 Sep 2020 03:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 11 Sep 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty And Showik Chakraborty Bail pleas Court can hear decision today
भाई सोविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को विशेष कोर्ट फैसला सुना सकता है। विशेष जज जीबी गुराव ने बृहस्पतिवार को भाई-बहन के वकील और मामले में विशेष सरकारी अभियोजक की दलीलों को सुना। मामले में चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं की भी सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया। सभी जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को आदेश सुनाए जाने की उम्मीद है।



Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty And Showik Chakraborty Bail pleas Court can hear decision today
सुशांत सिंह राजपूत और शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI और सुशांत का इंस्टाग्राम

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार किया था और वह अभी न्यायिक हिरासत में भायखला जेल में हैं। शौविक और सैमुअल मिरांडा को एजेंसी ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की तीन संघीय एजेंसियां एनसीबी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विभिन्न दृष्टिकोणों से जांच कर रही हैं। 

Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty And Showik Chakraborty Bail pleas Court can hear decision today
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई

रिया को फंसा रहा एनसीबी : मानेशिंदे
रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कोर्ट में कहा कि एनसीबी उनकी मुवक्किल को फंसा रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीबी ने पूछताछ के दौरान रिया पर आरोप कबूलने का दबाव बनाया। साथ ही उनसे पूछताछ के दौरान कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी। तीन दिन तक पुरुष अधिकारी उनसे पूछताछ करते रहे। इस मामले में उनकी  (रिया) गिरफ्तारी जरूरी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty And Showik Chakraborty Bail pleas Court can hear decision today
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

इलेक्ट्रॉनिक्स सबूत हैं : एनसीबी
एनसीबी की ओर से कोर्ट में पेश वकील ने कहा कि रिया से पूछताछ के दौरान प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा गया। रिया के खिलाफ एजेंसी के पास इलेक्ट्रॉनिक्स सबूत हैं। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए कई लोगों ने रिया से संपर्क की बात कबूली है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty And Showik Chakraborty Bail pleas Court can hear decision today
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

गौरतलब है कि ये ड्रग्स एंगल भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से ही जुड़ा है। 14 जून 2020 को सुशांत का शव बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। शुरुआत में इस केस को नेपोटिज्म से जोड़ते हुए आत्महत्या बताया गया था लेकिन बाद में इस केस में कई अलग एंगल भी सामने आए और ये जांच बिहार पुलिस से होते हुए सीबीआई के पास पहुंची।

श्रद्धा कपूर के नीला रंग पहनते ही खिल उठा आसमान, मास्क लगाकर बाहर निकलीं तो मच गया हंगामा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed