फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल से खुलासा, सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन इस शख्स से की थी एक घंटे बात

Sat, 15 Aug 2020 02:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 15 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput case rhea Chakraborty Call Detail Reveals Her Long Conversation
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में हर दिन बढ़ती जांच के साथ कई दबी बातें सामने आ रही हैं। सुशांत की बैंक और कॉल डिटेल्स से कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिसके बारे में अब तक किसी को कोई जानकारी नहीं थी। वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल में कुछ ऐसी बात सामने आई है, जिसपर अब सवाल उठने लगे हैं। 

Sushant singh rajput case rhea Chakraborty Call Detail Reveals Her Long Conversation
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती 8 जून को सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर खुदकुशी कर ली थी। इस दौरान रिया ने महेश भट्ट के साथ फोन पर कई बार बातचीत की थी।

Sushant singh rajput case rhea Chakraborty Call Detail Reveals Her Long Conversation
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

वहीं कॉल डिटेल्स से ये भी खुलासा हुआ है कि सुशांत की खुदकुशी वाले दिन यानी 14 जून को रिया चक्रवर्ती ने किसी महिला से एक घंटे से भी ज्यादा देर तक बातचीत की थी। इस दिन रिया के फोन पर 7 कॉल्स और 25 मैसेज आए थे। वहीं रिया ने भी 9 कॉल्स की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput case rhea Chakraborty Call Detail Reveals Her Long Conversation
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की मौत वाले दिन सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर राधिका मेहता नाम की महिला ने रिया को कॉल किया था। इस दौरान दोनों के बीच करीब 30 मिनट 55 सेकेंड लंबी बातचीत हुई थी। इसके बाद रिया ने 8 बजकर 8 सेकेंड पर राधिका मेहता को कॉल किया और फिर 30 मिनट लंबी बातचीत हुई। तीसरी बार रिया ने राधिका को 8 बजकर 38 मिनट पर कॉल किया और इस बार दोनों के बीच 5 मिनट 41 सेकेंड बात हुई। 

विज्ञापन
Sushant singh rajput case rhea Chakraborty Call Detail Reveals Her Long Conversation
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

कॉल डिटेल में सामने आया है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की 5 जून को आखिरी बार बात हुई थीं। हालांकि 5 जून को तो रिया, सुशांत के घर पर ही थीं।  5 जून को सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर सुशांत ने रिया को फोन किया था। दोनों के बीच करीब 2 मिनट बात हुई। इसके बाद रिया ने 10 बजे के आसपास सुशांत को फोन किया था। यह कॉल सिर्फ 3 सेकंड की थी। यह उन दोनों की आखिरी बातचीत थी।

Khuda Hafiz Review: मंदी के दौर में गायब हुई बीवी की तलाश और फॉर्मूले वही सारे मसाला फिल्मों के...

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed