सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी इन खबरों पर अब तक हो चुका है बवाल, जानिए क्या है झूठ और क्या है सच्ची कहानी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 11 Aug 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case these news outburst here know fact check and reality
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में शुरुआत से लेकर अब तक अलग-अलग लोगों और संस्थानों से विभिन्न मुद्दों पर अनेकों दावे किए जा रहे हैं। सिर्फ सुशांत ही नहीं है, बल्कि उनकी दिवंगत पूर्व मैनेजर दिशा सालियान का मामला भी इन्हीं मुद्दों से जोड़कर देखा जा रहा है। इन मामलों से जुड़े लोग सामने आकर इन दावों का खुलासा कई बार कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी अफवाहों का बाजार एकदम गर्म है। अब इन दावों में कितनी सच्चाई है? आइए जानते हैं।

Trending Videos
sushant singh rajput case these news outburst here know fact check and reality
आदित्य ठाकरे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अफवाह नं.1 - सुशांत के घर पार्टी
सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि सुशांत की मौत से पहले उनके घर पर एक पार्टी चल रही थी। और इस पार्टी में कुछ युवा नेता भी शामिल थे। जबकि, मुंबई के पुलिस कमिश्नर और सुशांत के करीबी दोस्त सिद्धार्थ पिठानी इस मामले में पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि 13 जून की रात को सुशांत के घर में कोई पार्टी नहीं हो रही थी। बात रही युवा नेता के शामिल होने की, जिसका इशारा सीधे तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की तरफ जाता है, तो खुद आदित्य ने भी इस आरोप को झूठा बताया है। यहां तक कि मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस की छानबीन में भी इन तथ्यों के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case these news outburst here know fact check and reality
सुशांत सिंह राजपूत के शव को ले जाती एंबुलेंस - फोटो : सोशल मीडिया

अफवाह नं. 2 - एंबुलेंस की अदला बदली
सुशांत के निधन के दिन उनके शरीर को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इस प्रक्रिया में सुशांत के मामले में दो एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया था। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि उसके पीछे भी एक रहस्य है। जबकि, पुलिस के मुताबिक पहली एंबुलेंस जो सुशांत के शरीर को लेने के लिए आई थी, उसके स्ट्रेचर में थोड़ी दिक्कत थी। उस स्ट्रेचर में सुशांत का शरीर ठीक तरह से फिट नहीं हो रहा था। इसलिए, दूसरी एंबुलेंस को बुलाया गया था। सुशांत के शरीर को अस्पताल के रास्ते पर दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट करने की बात भी ठीक नहीं है। इन तथ्यों का खुलासा पटना और मुंबई पुलिस की छानबीन में भी हुआ है।

sushant singh rajput case these news outburst here know fact check and reality
दिशा सालियान का पार्टी करते हुए वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

अफवाह नं. 3- दिशा के घर शौविक की मौजूदगी
सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान को लेकर अफवाह है कि जिस रात उन्होंने कथित आत्महत्या की उस रात उनके घर पर पार्टी चल रही थी जिसमें रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती भी शामिल थे। जबकि, हकीकत यह है कि दिशा उस रात अपने मंगेतर रोहन राय और अपने स्कूल के दोस्तों के साथ रोहन के ही मलाड स्थित घर में पार्टी कर रही थीं। इसका एक वीडियो भी हाल ही में सामने आया है। दरअसल, यह पार्टी दिशा के जन्मदिन के उपलक्ष में रखी गई थी जो कुछ ही दिन पहले गुजर गया था। पार्टी में सिर्फ छह लोग ही मौजूद थे जिसमें न तो शौविक चक्रवर्ती शामिल थे और न ही कोई बड़ा नेता और अभिनेता।

विज्ञापन
sushant singh rajput case these news outburst here know fact check and reality
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

अफवाह नं. 4 - मौत के वक्त दिशा का गर्भवती होना
दिशा को लेकर तो अफवाहों का बाजार और भी ज्यादा गर्म है। कई रिपोर्ट्स यह बता चुकी हैं कि मौत के वक्त दिशा गर्भवती थीं। पार्टी की रात उनके साथ दुराचार किया गया और तब उन्होंने आत्महत्या की। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि दिशा के शरीर को नग्न पाया गया था। हालांकि, मुंबई और बिहार पुलिस अपनी छानबीन में यह खुलासा कर चुकी हैं कि दिशा गर्भवती नहीं थीं और उनके शरीर को नग्न भी नहीं पाया गया था। उस समय की कुछ तस्वीरें छानबीन एजेंसी के पास सुरक्षित हैं। जब दिशा के शरीर का पोस्टमार्टम हुआ, तब ही उनके कपड़े उतारे गए थे। और पोस्टमार्टम में दुष्कर्म संबंधित भी कोई खुलासा नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed