फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीडिया ट्रायल से दुखी अभिनेता ने आखिरकार लिया कानून का सहारा, दर्ज कराई वर्सोवा थाने में एफआईआर

Tue, 11 Aug 2020 11:04 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 11 Aug 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Sooraj Pancholi Files Complaint Against Harassing And Linking Him to Sushant Singh Rajput And Disha Salian Case
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में तमाम आरोपों को अपने ऊपर लगता देख युवा अभिनेता सूरज पंचोली ने मीडिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि मीडिया की तरफ से सुशांत सिंह राजपूत के मामले में की कार्रवाई की कवरेज उन्हें मानसिक तौर पर परेशान कर रही हैं। इस शिकायत में उन्होंने कुछ मीडिया हाउस, यूट्यूब चैनलों और कुछ दूसरे लोगों का भी जिक्र किया है।

Sooraj Pancholi Files Complaint Against Harassing And Linking Him to Sushant Singh Rajput And Disha Salian Case
सूरज पंचोली की वायरल तस्वीर - फोटो : ट्विटर

पिछले काफी दिनों से सूरज का नाम सुशांत की दिवंगत पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर खूब बातें बनाई जा रही हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ही एक फोटो वायरल हुई है जिसमें सूरज पंचोली के साथ दिशा सालियान के होने का दावा किया जा रहा था। हालांकि, इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सूरज ने मीडिया और सोशल मीडिया पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है।

Sooraj Pancholi Files Complaint Against Harassing And Linking Him to Sushant Singh Rajput And Disha Salian Case
दिशा सालियन, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज ने एक बार फिर से यह बात कही है कि वह दिशा से कभी मिले ही नहीं। जो फोटो में दिख रही है वह उनकी दोस्त अनुश्री गौर है जो कि भारत में रहती भी नहीं। कुछ ऐसे ही अन्य आरोपों से परेशान होकर सूरज ने पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में सूरज ने बताया है कि उनके खिलाफ कुछ फर्जी खबरें प्रसारित करके उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooraj Pancholi Files Complaint Against Harassing And Linking Him to Sushant Singh Rajput And Disha Salian Case
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सूरज का कहना है कि कुछ मीडिया आलेखों में ऐसी खबरों का उल्लेख किया जा रहा है जिसका उनके साथ कोई ताल्लुक ही नहीं है। उनका कहना है कि दो मौतों को एक साथ जोड़ कर उनका नाम भी इंटरनेट पर इनसे जोड़ा जा रहा है। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर लग रहे हैं सभी आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
Sooraj Pancholi Files Complaint Against Harassing And Linking Him to Sushant Singh Rajput And Disha Salian Case
सूरज पंचोली , सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सोशल मीडिया पर दिशा सालियान से सूरज पंचोली के गहरे रिश्ते होने का आरोप लगाया जा रहा है। साथ ही इस बात को लेकर सूरज और सुशांत के बीच भी झड़प हो चुकी थी, जिस का निपटारा खुद अभिनेता सलमान खान ने करवाया था। ऐसा सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है। हालांकि, इन सभी आरोपों को सूरज ने सिरे से खारिज कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed