सब्सक्राइब करें

पुलिस पूछताछ के बाद पूरी रात सो नहीं पाईं रोहिणी अय्यर, सुशांत की तस्वीर साझा कर लिखा- 'आज मैं कमजोर पड़ गई हूं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 24 Jun 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Close Friend Rohini Iyer Again Had Teary Night After Police Interrogation
सुशांत सिंह राजपूत, रोहिणी अय्यर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक हफ्ता बीत चुका है। इस मामले में अब तक जांच चल रही है। सुशांत के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ चल रही है। अब तक पुलिस भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। बीते दिन सुशांत की करीबी दोस्त रोहिणी अय्यर से भी पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ के बाद रोहिणी पूरी रात सो नहीं पाईं।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Close Friend Rohini Iyer Again Had Teary Night After Police Interrogation
सुशांत सिंह राजपूत, रोहिणी अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

रोहिणी अय्यर अपने खास दोस्त के दुनिया में नहीं होने की सच्चाई को अब तक स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। रोहिणी ने पुलिस पूछताछ के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सुशांत की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ रोहिणी ने एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Close Friend Rohini Iyer Again Had Teary Night After Police Interrogation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

रोहिणी ने सुशांत की जो तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुशांत खुलकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने 'चियर यंग' का गाना डॉर्विन के लिरिक्स लिखे हैं। जिसका मतलब है कि रोहिणी सुशांत की मौत के गम से अभी उबरी नहीं हैं। इन लिरिक्स का अर्थ है, 'जब से तुम गए हो मैंने पाया है, शोक करने के विभिन्न तरीके, ऐसे दिन हैं कि मैं इसे अपने दिमाग में नहीं रखना चाहती, लेकिन आज रात मैं कमजोर हूं तो, मैं तस्वीरें शेयर कर रही हूं, उन्हें आप के साथ याद करते हुए थोड़ा हंसें और रोएं। अपने आप से।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Since you've been gone I've had to find Different ways to grieve There's days that I don't even want it on my mind But tonight I'm weak So, I'm gonna pull out pictures, ones with you in 'em Laugh and cry a little while reminiscing By myself I can't help That all I think about is How you were taken way too soon It ain't the same here without you I gotta say, missing you comes in waves And tonight I'm drowning Yeah, I know you're in a better place And one day I'll see you again But it's killing me we can't be face to face I miss my best friend So, tonight I'm gonna pull out pictures, ones with you in 'em Laugh and cry a little while reminiscing By myself I can't help That all I think about is How you were taken way too soon It ain't the same here without you I gotta say, missing you comes in waves And tonight I'm drowning Yeah, tonight I'm drowning I know it's a part of life But I wasn't ready to say goodbye.......... 🎼🎼Missing you comes in waves .. ❤️

A post shared by Rohini iyer (@rohiniyer) on

Sushant Singh Rajput Close Friend Rohini Iyer Again Had Teary Night After Police Interrogation
सुशांत सिंह राजपूत, रोहिणी अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले रोहिणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सुशांत सिंह राजपूत के साथ कई तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने बताया था कि सुशांत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद किसी भी खेमे का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। वो बाहर से आए हुए एक अभिनेता थे और किसी का साथ लेकर अंदर का अभिनेता बनने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं थी। यही कारण है कि उनके पास फिल्मों से आगे भी एक जिंदगी थी। यह इंडस्ट्री तो सिर्फ उनकी जिंदगी का एक छोटा सा हिस्सा था। इसके अलावा भी वह कई जिंदगियां जीते थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Close Friend Rohini Iyer Again Had Teary Night After Police Interrogation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया ये एक जांच का विषय है और पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले को लेकर पुलिस अब सुशांत के करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है। जिनमें से एक रोहिणी अय्यर भी हैं। पुलिस ने रोहिणी से भी पूछताछ की है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई मौत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed