सब्सक्राइब करें

सुशांत सुसाइड केस: सनसनी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, अंतिम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 24 Jun 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide Case Police Will Interrogate The Web Portals Who Spread Fake News Of The Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के केस की कवरेज करने वाली कुछ वेबसाइटों को उनकी तरफ से दिखाया गया उतावलापन भारी पड़ सकता है। सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है और इस रिपोर्ट में साप तौर पर यह बताया गया है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी। वहीं पुलिस जांच में ये भी साफ हो गया है कि घटना के दिन इमारत के सीसीटीवी बंद नहीं थे और सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए कुछ मीडिया पोर्टल्स ने मनगढ़ंत खबरें प्रकाशित कर दीं।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Suicide Case Police Will Interrogate The Web Portals Who Spread Fake News Of The Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का केस पिछले 14 जून से हाई प्रोफाइल केस बना हुआ है। उनकी आत्महत्या ने हिंदी सिनेमा को भी दो फाड़ कर दिया है जिसमें गुटबाजी, खेमेबाजी और वंशवाद जैसे मुद्दों पर हर रोज तमाम चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच कुछ वेबसाइटों ने अपने सूत्रों के आधार पर बिना तथ्यों की जांच किए सुशांत की आत्महत्या के बारे में कुछ ऐसी कहानियां बनाई थीं जो अब सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद झूठी साबित हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide Case Police Will Interrogate The Web Portals Who Spread Fake News Of The Case
सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : Social Media

पुलिस का कहना है कि वह अब इन वेबसाइटों के उन सूत्रों से भी पूछताछ करेंगी जिन्होंने इन वेबसाइटों को उन मनगढ़ंत कहानियों के बारे में बताया। डॉक्टरों ने सुशांत की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपते हुए बताया है कि उनके आत्महत्या की वजह फांसी लगने के कारण सांस रुकना है। शरीर पर कोई जख्म या खरोच के निशान भी नहीं हैं, साथ ही सुशांत के नाखून भी साफ थे।

Sushant Singh Rajput Suicide Case Police Will Interrogate The Web Portals Who Spread Fake News Of The Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि डॉक्टरों ने अभी सुशांत की आंतों को बचा लिया है और उन्हें रासायनिक विश्लेषण के लिए भेज दिया है। सुशांत का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों के एक पैनल ने किया। फाइनल रिपोर्ट पर पांचों डॉक्टरों ने हस्ताक्षर भी किए हैं। यह फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट साफ तौर पर बताती है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide Case Police Will Interrogate The Web Portals Who Spread Fake News Of The Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही पुलिस इस केस की गहराई से जांच कर रही थी और अब तक सुशांत से जुड़े 23 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इन 23 लोगों में सुशांत के माता पिता से लेकर उनके घर में काम करने वाले सभी लोग शामिल हैं। पुलिस ने बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए हैं जो उस समय भी काम कर रहे थे जब सुशांत ने अपने घर में आत्महत्या की। इस केस में तेजी से फैली अफवाहों के बाद पुलिस अब उन वेबसाइटों के सूत्रों से और पूछताछ करने वाली है, जिन्होंने यह अफवाहें उड़ाईं।

पढ़ें: टीवी के ये पांच कलाकार फिल्मों में बन चुके हैं विलेन, डॉन से लेकर आतंकवादी तक के निभाए किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed