सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई मौत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 24 Jun 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Final Postmortem Report Reveals Cause of Death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दस दिन बाद भी अब तक उनकी मौत के पीछे की वजह पता नहीं चली है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह का खुलासा हुआ है।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Final Postmortem Report Reveals Cause of Death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के निधन के बाद मुंबई के कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद उनके ऑर्गन्स विसरा रिपोर्ट के लिए जे.जे. हॉस्पिटल भेजे गए। जहां से उनकी विस्तृत रिपोर्ट अब सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह एस्फिक्सिया (Asphyxia) बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Final Postmortem Report Reveals Cause of Death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

14 जून को पोस्टमार्टम होने के बाद सुशांत की एक प्राइमरी रिपोर्ट सामने आई थी। जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट के लिए उनके ऑर्गन्स जेजे अस्पताल भेजे गए थे। इस विस्तृत रिपोर्ट में सामने आया है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने की वजह से ही हुई थी। उनकी प्राइमरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट जहां तीन डॉक्टरों की निगरानी में बनी थी। तो वहीं ये विस्तृत रिपोर्ट पांच डॉक्टरों ने एनालाइस कर बनाई है।

Sushant Singh Rajput Final Postmortem Report Reveals Cause of Death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

रिपोर्ट में पता चला है कि सुशांत की मौत Asphyxia की वजह से हुई है। जिसका मतलब होता है शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलना। हालांकि अभी उनकी विसरा रिपोर्ट नहीं आई है। जिसका इंतजार किया जा रहा है। DG फॉरेंसिक ने मुंबई पुलिस को लेटर लिखा है। फिलहाल मुंबई पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Final Postmortem Report Reveals Cause of Death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया ये जांच का विषय है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुशांत कई दिनों से डिप्रेशन में थे। जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया होगा। हालांकि अभी इस बारे में केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं। अब तक जांच पूरी नहीं हुई है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर 'द्रौपदी' ने उठाए सवाल, की सीबीआई जांच की मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed