फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की मौत के बाद आलिया, करण जौहर और सलमान के साथ सोशल मीडिया पर हुआ ऐसा, फैंस हो सकते हैं निराश

Fri, 19 Jun 2020 06:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 19 Jun 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Alia Bhatt karan johar Salman Khan lost the highest number of followers on social media
सुशांत सिंह राजपूत, करण जौहर,आलिया भट्ट, सलमान खान, - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इन दिनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद का मुद्दा गर्म हो गया है। उनके फैंस और कुछ कलाकारों का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के शिकार थे। हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की यह अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन बॉलीवुड के कुछ सितारों को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 

Sushant Singh Rajput Death Alia Bhatt karan johar Salman Khan lost the highest number of followers on social media
करण जौहर , आलिया भट्ट, - फोटो : सोशल मीडिया

आलोचनाओं का सामना करने वालों में अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग और उनके फैंस बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद को लेकर करण जौहर, सलमान खान, आलिया भट्ट सहित कई सितारों की आलोचना कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इन सितारों को फॉलो करने वालों की संख्या भी तेजी से गिर रही है। 

Sushant Singh Rajput Death Alia Bhatt karan johar Salman Khan lost the highest number of followers on social media
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर करीब साढ़े चार लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। वहीं करण जौहर ने अपने करीब एक लाख 90 हजार फॉलोअर्स खो दिए हैं। बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान के करीब 50 हजार फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर कम हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर, कृति सेनन और कंगना रनौत के फॉलोअर्स में इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Alia Bhatt karan johar Salman Khan lost the highest number of followers on social media
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कृति सेनन और श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं जो सुशांत सिंह से जुड़ी अपनी यादों को लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। यह दोनों अभिनेत्रियां सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में पहुंची थीं। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के कुछ नामचीन और मठाधीशों पर भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Alia Bhatt karan johar Salman Khan lost the highest number of followers on social media
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे और सोन चिड़िया जैसी बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में की थी। वह छोटे पर्दे के सीरियल पवित्र रिश्ता में नजर आए थे। इस सीरियल ने उन्हें असली पहचान दी थी। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। 

पढ़ें: जब करण जौहर के सामने इमरान हाशमी ने कहा था वरुण और सिद्धार्थ से अच्छे अभिनेता हैं सुशांत, वायरल हुआ वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed