फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भड़कीं कंगना के समर्थन में उतरीं बबीता फोगाट, कहा- 'करण जौहर की बपौती है क्या इंडस्ट्री?'

Tue, 16 Jun 2020 11:10 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 16 Jun 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Babita Phogat support Kangana Ranaut on her over allegations angry on Karan Johar
करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत, बबीता फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद कई कलाकारों ने बॉलीवुड के कुछ मठाधीशों पर आरोप लगाना शुरू कर दिए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी फिल्म इंडस्ट्री के एक तबके पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर बताया। कंगना के इन आरोपों का भारत की महिला पहलवान और भारतीय जनता पार्टी की नेता बबीता फोगाट ने समर्थन किया है। 


 

Sushant Singh Rajput death Babita Phogat support Kangana Ranaut on her over allegations angry on Karan Johar
बबीता फोगाट - फोटो : ट्विटर

बबीता फोगाट ने कंगना रनौत की बातों का सपोर्ट करते हुए बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर को आड़े हाथ लिया और खरी-खोटी भी सुनाई। बबीता फोगाट ने एक के बाद के ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'कंगना रनौत बहन की बात मुझे काफी हद तक सही लगती है। जो लोग छोटे शहरों से आते हैं उन लोगों के साथ वहां इस तरह का भेदभाव होता है जो नहीं होना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री किसी की बपौती नहीं है। भाई-भतीजावाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी बीमारी है मैंने खुद इसको काफी नजदीक से देखा है'।
 

Sushant Singh Rajput death Babita Phogat support Kangana Ranaut on her over allegations angry on Karan Johar
बबीता फोगाट - फोटो : ट्विटर

बबीता फोगाट ने ट्वीट में आगे लिखा, 'अब समय आ गया है फिल्म इंडस्ट्री को चुनिंदा परिवारों की गिरफ्त से बाहर करवाया जाए। सभी देशवासियों को एकजुट होकर भाई-भतीजावाद करने वालों की फिल्मों को देखना बंद किया जाए। फिर पता नहीं कितने छोटे शहरों से गए लोगो को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी'। अपने अगले ट्वीट में बबीता फोगाट ने करण जौहर पर गुस्सा निकाला। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Babita Phogat support Kangana Ranaut on her over allegations angry on Karan Johar
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

महिला पहलवान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'करण जौहर कौन है?? क्या गंदगी फैला रखी है उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में। उनकी बपौती है क्या फिल्म इंडस्ट्री, इसको मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं देते? एक हमारी शेरनी बहन कंगना रनौत है जो उनको जवाब देती है। इस गैंग की सभी फिल्मों का बायकॉट करो। अभी तो हमने बिहार के एक छोटे से कस्बे से आया हुआ सुशांत सिंह जैसै अद्भुत और उम्दा कलाकार को खोया है। यदि अभी हमने इनको सबक नहीं सिखाया तो पता नहीं कितने और कलाकारों को हमें खोना पड़ेगा। हम लोग जाग जाएं तो इनको सबक सिखाया जा सकता है और बदलाव लाया जा सकता है।'
 


 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Babita Phogat support Kangana Ranaut on her over allegations angry on Karan Johar
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सोमवार को अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी बॉलीवुड के कुछ लोगों पर जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन कुछ जो इस मामले में माहिर है कि किस तरह पैनल नैरेटिव चलाना है वह बता रहे हैं कि कुछ लोगों का दिमाग कमजोर होता है वह अवसाद में आ जाते हैं और सुसाइड कर लेते हैं। वह इंजीनियरिंग के एंट्रेंस एग्जाम का रैंक होल्डर है। उसका दिमाग कमजोर कैसे हो सकता है। उनके आखिरी पोस्ट देखिए। वह लोगों से कह रहे हैं कि मेरी फिल्में देखिए। मेरा कोई गॉडफादर नहीं है मुझे निकाल दिया जाएगा इंडस्ट्री से। अपने इंटरव्यू में वह जाहिर कर रहे हैं कि मुझे क्यों नहीं इंडस्ट्री अपनाती है। तो इस हादसे की कोई बुनियाद नहीं है। वाहियात फिल्म को सारे अवॉर्ड मिलते है। छिछोरे उनकी बेस्ट फिल्म थी। उनकी फिल्म को स्वीकार नहीं किया जाता है। हमें आपसे कुछ नहीं चाहिए, लेकिन हम जो करते हैं उन्हें आप अक्नॉलेजमेंट क्यों नहीं देते हैं। मैं जिन फिल्मों को निर्देशन करती हूं उसे यह लोग फ्लॉप घोषित करते हैं। मुझ पर 6 केस क्यों किए गए, क्यों मुझे जेल में डालने की कोशिश की गई है। जो इनके चमचे पत्रकार हैं वह लिखते हैं कि सुशांत साइकोटिक है न्यूरोटिक है एडिक्ट है, संजय दत्त की एडिक्शन आपको क्यूट लगती है। वह मुझे मैसेज करते हैं कि तुम्हारा बहुत कठिन समय चल रहा है कोई ऐसा वैसा कदम मत उठा लेना। क्यों वो मेरे दिमाग में डालना चाहते हैं कि मैं सुसाइड कर लूं। यह सुसाइड नहीं बल्कि प्लान मर्डर था। सुशांत की गलती है वह उनकी गलती मान गया वह किसी लायक नहीं हैं वह उनकी बातें मान गया। वह लिखकर बताना चाहते हैं कि सुशांत कमजोर दिमाग का था। वह ये नहीं बताएंगे कि सच्चाई क्या है।'
 



पढ़ें: फिल्मी पर्दे पर इन सात अभिनेत्रियों के साथ सुशांत सिंह राजपूत ने किया था रोमांस, अभिनेता की आत्महत्या से हिला बॉलीवुड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed