सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या से हर कोई हैरान है। सभी इतना बड़ा कदम उठाए जाने के पीछे की वजह जानना चाहते हैं। हालांकि सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया जहां परिवार समेत इंडस्ट्री के कुछ गिने चुने एक्टर्स भी पहुंचे थे।
सुशांत की मौत के लिए गर्लफ्रेंड को दोषी ठहराने वालों पर भड़कीं सोनम कपूर ने किया ट्वीट, नेपोटिज्म की वजह से खुद ही हो गईं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच सोनम कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर एक ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है। सोनम ने अपने इस ट्वीट में लिखा- 'किसी की मौत के लिए उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड, परिवार और कलीग को दोषी ठहराना अज्ञानता है।' सोनम ने उन लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था जो सुशांत की खुदकुशी के लिए उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार बता रहे हैं।
हालांकि इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कई यूजर्स ने सोनम को नेपोटिज्म का मुद्दा उठाकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- हैलो मैडम जी, मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि आपने अभी तक 12 फिल्में की हैं, इसमें आपने 10 के लिए अवॉर्ड भी जीत लिया। नीरजा के अलावा आप एक भी अवॉर्ड डिजर्व नहीं करती थीं।

एक यूजर ने लिखा- हो कौन तुम, अनिल कपूर की बेटी होने से ज्यादा तुम्हारी क्या पहचान है? यहां कोई किसी पर आरोप नहीं लगा रहा। हमें परेशानी है तो फिल्मों में भाई-भतीजावाद से। अनिल कपूर की वजह से तुम्हें फिल्में मिलती हैं...।

बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान है। खबर है कि वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे। उन्होंने अपनी दवाईयां लेनी बंद कर दी थी।