फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार से लौटे विवेक ओबेरॉय ने साझा किया दर्द, कहा- 'उसकी बहन रोते हुए...'

Tue, 16 Jun 2020 09:52 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 16 Jun 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
After Sushant Singh Rajput funeral Vivek Oberoi express his grief and also paid tribute to SSR
सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में पहुंचे विवेक ओबेरॉय - फोटो : ट्विटर

सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया ।जिसमें उनके पिता केके सिंह, भाई नीरज कुमार बबलू समेत परिवार के गिने चुने लोग ही जा सके थे। सुशांत को अंतिम विदाई देने इंडस्ट्री के कुछ एक्टर्स भी पहुंचे थे जिसमें विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी थे।

After Sushant Singh Rajput funeral Vivek Oberoi express his grief and also paid tribute to SSR
विवेक ओबेरॉय

सुशांत की अंतिम यात्रा से वापस लौटने के बाद विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने बॉलीवुड के लिए खुला पत्र लिखा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल होना मेरे लिए मार्मिक था। काश मैं अपना अनुभव उनसे शेयर कर पाता और उनका दर्द कम कर पाता। मेरा अपना सफर भी दर्द भरा रहा है।'
 

After Sushant Singh Rajput funeral Vivek Oberoi express his grief and also paid tribute to SSR
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विवेक ने आगे लिखा, 'अकेलापन बेहद तकलीफभरा हो सकता है। लेकिन आत्महत्या कभी भी उन सवालों का जवाब नहीं हो सकती है। काश वह अपने परिवार, अपने दोस्तों और उन फैंस के बारे में सोचते, जो आज इस बड़े नुकसान को महसूस कर रहे हैं। उसने एहसास किया होता कि लोग उसकी कितनी परवाह करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
After Sushant Singh Rajput funeral Vivek Oberoi express his grief and also paid tribute to SSR
सुशांत सिंह राजपूत ने कहा दुनिया को अलविदा - फोटो : अमर उजाला

विवेक ने लिखा, 'आज जब मैंने उसके पिता को देखा उसकी चिता को अग्नि देते हुए, तो उनकी आंखों में जो दर्द था वो मेरे लिए पीड़ा दायक था। मैंने जब उसकी बहन रोते हुए उसे वापस आ जाने के लिए कहते देखा तो मैं बता नहीं सकता कि मुझे अपने मन की गहराई में कैसा महसूस हुआ था। उम्मीद करता हूं कि हमारी इंडस्ट्री जो खुद को एक परिवार कहती है, खुद का गंभीर रूप से अवलोकन करेगी।'

विज्ञापन
After Sushant Singh Rajput funeral Vivek Oberoi express his grief and also paid tribute to SSR
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ने लिखा, 'हमें बेहतर बनने के लिए बदलने की जरूरत है। अहंकार के बारे में कम सोचते हुए टैलेंटेड और डिसर्विंग लोगों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। ये हम सभी के लिए एक वेकअप कॉल है। मैं मुस्कुराते रहने वाले सुशांत को हमेशा मिस करूंगा, मैं दुआ करूंगा कि ईश्वर वो सारा दर्द ले ले जो तुमने महसूस किया है मेरे भाई। उम्मीद है कि अब तुम एक बेहतर जगह पर होगे। शायद हम लोग तुम्हें डिजर्व ही नहीं करते थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed