फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIFA में सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बनाने वाले वीडियो पर फूटा फैंस का गुस्सा, बोले- 'वो आम आदमी था इसलिए....'

Tue, 16 Jun 2020 09:14 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 16 Jun 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor And Shah rukh Khan Makes Fun Of Sushant Singh Rajput During Award Show IIFA Fans Gets Angry
शाहरुख, सुशांत, शाहिद - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के बाद ट्विटर पर ये सवाल गहराता जा रहा है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का दोषी कौन है। करण जौहर और आलिया भट्ट के बाद लोगों ने सलमान खान सहित कई और लोगों को भी कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। लोगों ने आरोप लगाया कि सुशांत के साथ बॉलीवुड ने हमेशा से भेदभाव किया है।

Shahid Kapoor And Shah rukh Khan Makes Fun Of Sushant Singh Rajput During Award Show IIFA Fans Gets Angry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो आइफा अवॉर्ड का है। इसमें शाहरुख खान और शाहिद कपूर को उनका मजाक उड़ाते हुए देखा जा सकता है। सुशांत के फैंस इस वीडियो को साझा कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
 

Shahid Kapoor And Shah rukh Khan Makes Fun Of Sushant Singh Rajput During Award Show IIFA Fans Gets Angry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड की औकात नहीं है कि किसी बड़े स्टार किड के बारे में बोल सकें... क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत छोटे शहर से था सिर्फ इसलिए उसका मजाक बनाया गया। मनोरंजन और बेइज्जती में बहुत बड़ा फर्क होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor And Shah rukh Khan Makes Fun Of Sushant Singh Rajput During Award Show IIFA Fans Gets Angry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य यूजर ने लिखा, जैसा भी हो नए उभरते कलाकारों को बॉलीवुड में जमे हुए कलाकार बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। सुशांत की आत्महत्या ने बॉलीवुड की असलियत को सामने लाकर खड़ा कर दिया है। शाहरुख और शाहिद का ये मजाक अपमान करने की नीयत से किया गया था, साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
 

विज्ञापन
Shahid Kapoor And Shah rukh Khan Makes Fun Of Sushant Singh Rajput During Award Show IIFA Fans Gets Angry
सुशांत सिंह राजपूत ने कहा दुनिया को अलविदा - फोटो : अमर उजाला

एक अन्य ने लिखा- ये आत्महत्या इनके कंधों पर बोझ होनी चाहिए। आप लोग ने वाकई सुशांत को मौत की तरफ ढकेला है। एक हंसती खेलती जिंदगी ने खुद को खत्म कर लिया। लेकिन हर आत्महत्या का कोई कारण होता है। याद दिला दें कि सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया जिसमें उनके पिता केके सिंह, भाई नीरज कुमार बबलू समेत परिवार के गिने चुने लोग ही जा सके थे। सुशांत ने रविवार को मुंबई स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed