{"_id":"5ee833ade0160d6e5f2d076b","slug":"sushant-singh-rajput-suicide-dhoni-actor-ashes-to-be-immersed-in-the-ganga-in-hometown-patna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंगा में प्रवाहित होंगी सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां, परिवार संग वापस पटना लौटेंगे पिता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गंगा में प्रवाहित होंगी सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां, परिवार संग वापस पटना लौटेंगे पिता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 16 Jun 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का बीते रोज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में उनके पिता केके सिंह, बहनें, कृति सेनन, विवेक ओबेरॉय, श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा, कांग्रेस नेता संजय निरुपम, निर्देशक अभिषेक कपूर, सुनील शेट्टी, राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, रिया चक्रवर्ती और ताहिर राज भसीन मौजूद रहे। तेज बारिश के बीच अभिनेता को अंतिम विदाई दी गई।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत ने कहा दुनिया को अलविदा
- फोटो : अमर उजाला
अब खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों को उनके घर पटना ले जाया जाएगा। वहीं गंगा में इनका विसर्जन किया जाएगा। अभी सुशांत का परिवार मुंबई में मौजूद है। खबर है कि सुशांत के पिता परिवार संग पटना लौट जाएंगे, और पटना में ही बाकी की सारी रस्में होंगी।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था। हालांकि मूल रूप से सुशांत पूर्णिया जिले के मालदहा गांव के रहने वाले हैं। 15 जून को करीब 4.30 बजे सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी और अब सुशांत सिंह सिर्फ यादों में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत के एक करीबी शख्स ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछले काफी समय से लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया था। पिछले एक से दो महीने से उन्होंने लोगों से मुलाकात बेहद सीमित कर दी थी। मौत से कुछ घंटे पहले भी उन्होंने अनार का जूस पिया था। उन्होंने अपनी दवाएं लेनी बंद कर दी थी। उनकी मौत से एक महीने पहले से वो अपने कमरे में ही रहते थे और दोस्तों से भी बात नहीं करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
बता दें 34 साल के सुशांत ने रविवार सुबह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस को सुशांत के कमरे से एक फाइल मिली है, जिससे पता चलता है कि वह छह महीने से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए दर्शकों के बीच पहचाने जाते थे, जिन्होंने 'काई पो छे' और 'एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी शानदार फिल्में दर्शकों को दी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।