फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की भाभी का निधन और नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड में फिर छिड़ी बहस, पांच खबरें

Tue, 16 Jun 2020 07:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 16 Jun 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister In Law Passes Away and debate over nepotism entertainment news
Sushant Singh Rajput

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अभी उनका परिवार उबर भी नहीं पाया था कि उन पर एक और बार दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, सुशांत सिंह की भाभी सुधा देवी का सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह सुशांत के निधन से सदमे में थीं।



सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, अब सदमे में भाभी ने तोड़ा दम
 

Sushant Singh Rajput Sister In Law Passes Away and debate over nepotism entertainment news
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

दुनिया भर में 'डिस्को डांसर' के नाम से मशहूर भारतीय फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री सम्मान से मिथुन दा कहकर पुकारती है। इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए उन्होंने भारत की अलग-अलग भाषाओं बंगाली, हिंदी, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में साढ़े तीन सौ से ज्यादा फिल्में की हैं। दो फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले मिथुन चक्रवर्ती को हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक माना जाता है।

मिथुन चक्रवर्ती की इन 10 फिल्मों में मिलेंगे आपको उनके अभिनय के नौ रस, 70 के हुए गन मास्टर जी 9


 

Sushant Singh Rajput Sister In Law Passes Away and debate over nepotism entertainment news
धर्मेंद्र और सुशांत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के सदमे से लोग निकल नहीं पा रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया सिर्फ और सिर्फ सुशांत की ही चर्चा हो रही है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां सुशांत के जाने का गम मना रही हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भी इस घटना से गहरा झटका लगा है।

सुशांत की मौत से सदमे में धर्मेंद्र, बोले- ये फिल्मी दुनिया बेहद क्रूर है

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister In Law Passes Away and debate over nepotism entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत ने कहा दुनिया को अलविदा - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। इतना ही नहीं उनकी आत्महत्या पर सभी कलाकारों ने हैरानी भी जताई है। सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बड़ा फैसला किया है। 

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने लिया बड़ा फैसला, अभिनेता की मौत की हर पहलू पर होगी जांच


 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister In Law Passes Away and debate over nepotism entertainment news
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत, रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मौत ने हिंदी सिनेमा में अपने और बेगानों की बहस फिर से छेड़ दी है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर मुंबई के फिल्म पुरस्कार आयोजकों को इस बात के लिए खूब आड़े हाथों लिया कि सुशांत की फिल्म छिछोरे में बेहतरीन अदाकारी को उन्होंने कोई तवज्जो नहीं दी। वहीं, फिल्म सोनचिड़िया में सुशांत के साथ काम करने वाले रणवीर शौरी ने कहा कि मुंबई में कुछ मठाधीशों ने खुद को हिंदी सिनेमा का चौकीदार बना लिया है जो सिर्फ अपनों का ही ख्याल रखते हैं।

सुशांत की मौत को लेकर कंगना और रणवीर ने मठाधीशों पर साधा निशाना, छिछोरे की अनदेखी भी याद दिलाई


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed