{"_id":"5f24d85c8ebc3e9fee66bdd6","slug":"sushant-singh-rajput-death-bodyguard-opened-up-about-late-actor-lifestyle-and-rhea-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड का खुलासा, कहा- 'अभिनेता की बीमारी से बेफिक्र रिया करती थीं छत पर पार्टियां'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड का खुलासा, कहा- 'अभिनेता की बीमारी से बेफिक्र रिया करती थीं छत पर पार्टियां'
सुशांत सिंह राजपूत केस में तमाम बातें सामने आ रही हैं। इस पूरे मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लग रहे हैं। सुशांत के पिता द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के बाद रिया फंसती नजर आ रही हैं। इस बीच सुशांत के बॉडीगार्ड ने भी कई खुलासे किए हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
एक चैनल से बातचीत में बॉडीगार्ड ने कहा कि 'सुशांत सिंह राजपूत के घर अक्सर पार्टियां होती थीं। जिनमें वो शामिल नहीं होते थे। घर के बहुत सारे फिजूलखर्चे थे। जिनसे सुशांत का कोई वास्ता नहीं था। वो अक्सर बीमार रहते थे। वो अपने कमरे में सोते रहते थे जबकि उनके घर की छत पर पार्टियां चलती थीं। पार्टियों में रिया चक्रवर्ती, उनके पिता, उनकी मां, भाई और दोस्त होते थे।'
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
बॉडीगार्ड ने रिया चक्रवर्ती पर लगे आरोपों पर कहा कि 'मामले की जांच होनी चाहिए और सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिलना चाहिए। रिया से मिलने के बाद सुशांत के व्यवहार में काफी बदलाव आया था। उनके जितने स्टाफ थे सबको बदल दिया गया था। केवल मैं ही अकेला पुराना स्टाफ था जो बचा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
बॉडीगार्ड ने कहा कि 'सुशांत के घर पर केवल रिया चक्रवर्ती के परिवार वालों का ही आना जाना होता था। सुशांत के घरवाले कभी नहीं आते थे। पैसे का हिसाब किताब रिया चक्रवर्ती ही करती थीं। ऐसे में घर के जितने भी खर्चे होते थे सब सुशांत के पैसे पर ही होते थे। सुशांत के अपने खर्चे बहुत कम थे लेकिन अगर 15 करोड़ एक साल में खर्च हो गए तो उसकी जांच होनी चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत को दवा के ओवरडोज देने के सवाल पर बॉडीगार्ड ने कहा कि 'हम लोग जब भी उनसे मिलना चाहते थे तो हमें बताया जाता था कि सर सो रहे हैं। पहले तो सब ठीक था लेकिन यूरोप टूर के बाद से उनकी तबीयत खराब होनी शुरू हुई। उसके बाद से वो अक्सर बीमार रहने लगे थे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।