फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की डेड बॉडी के पास बैग के साथ दिखा संदिग्ध शख्स, बाहर जाकर 'मिस्ट्री गर्ल' से मिला, वापस लौटा तो बैग गायब...

Sun, 16 Aug 2020 03:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 16 Aug 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh rajput Death Case a video shows a mystery woman talking to a man dressed in a black shirt
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने बीत चुके हैं। मामले में हर दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले की जांच दो केंद्रीय एजेंसियां सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। इस बीच एक न्यूज चैनल ने मिस्ट्री गर्ल को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।

Sushant Singh rajput Death Case a video shows a mystery woman talking to a man dressed in a black shirt
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूज चैनल ने एक वीडियो मिलने का दावा किया है जिसमें सुशांत की मौत के बाद एक आदमी और मिस्ट्री वुमन दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में काले रंग के कपड़े में एक आदमी सुशांत की डेड बॉडी के पास काला बैग पकड़े नजर आ रहा है। इसने पिंक कलर की कैप के साथ मास्क लगाया हुआ है। यह आदमी बैग लेकर नीचे जाते हुए भी दिखाई दे रहा है। सुशांत के परिवार के वकील ने इसे संदिग्ध बताया है।

Sushant Singh rajput Death Case a video shows a mystery woman talking to a man dressed in a black shirt
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File

वीडियो में ब्लू और सफेद रंग की स्ट्रिप्ड शर्ट पहने एक लड़की को मुंबई पुलिस की मौजूदगी में सुशांत के बिल्डिंग में घुसते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के मुताबिक बाद में यह लड़की उस शख्स से कुछ बात करती है लेकिन जब वह व्यक्ति लौटता है तो उसके हाथ से वह काला बैग गायब नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh rajput Death Case a video shows a mystery woman talking to a man dressed in a black shirt
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी तरफ सुशांत के परिवार के वकील का कहना है कि, 'अगर को व्यक्ति घर से कुछ लेकर जा रहा है तो यह संदिग्ध है। अगर वह किसी लड़की से बात कर रहा है और फिर वह गायब हो जाती है, तो यह बहुत ही संदिग्ध है। लड़की की पहचान का पता लगाना होगा।'
 
विज्ञापन
Sushant Singh rajput Death Case a video shows a mystery woman talking to a man dressed in a black shirt
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, 'सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है। टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे। मुंबई पुलिस को और कूपर हॉस्पिटल को इन सवालों का जवाब देना होगा। जब तक CBI इस मामले में नहीं जाएगी मुझे नहीं लगता कि हम सच्चाई के आस-पास पहुंच पाएंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed