बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला धीरे-धीरे राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। उनकी मौत की जांच पर देश के कई राजनेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में शिवसेना के नेता संजय राउत ने सुशांत सिंह राजपूत और उनकी जिंदगी के बारे में कई सवाल खड़े किए हैं। जिस पर अब सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुशांत सिंह राजपूत केस: दिवंगत अभिनेता के पिता के वकील ने शिवसेना पर निकाला गुस्सा, जानिए क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में सुशांत सिंह राजपूत के पिता की दूसरी शादी और दिवंगत अभिनेता के अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ रिश्ते सहित कई चीजों पर सवाल खड़े किए। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने संजय राउत के इस तरह के सवालों पर गुस्सा जाहिर किया है और सुशांत के परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है।
विकास सिंह ने कहा, 'मुझे यह जानकर दुख हो रहा है कि शिवसेना इस तरह की बातें कर रही है। शिवसेना में कौन है जो सुशांत सिंह राजपूत या फिर उनके पिता के बारे में जानता है जिसके सामने अभिनेता ने स्वीकार किया कि उनके अपने पिता से संबंध अच्छे नहीं थे।' गौरतलब है कि संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम में सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता के आपस में खराब संबंध होने की बात भी कही थी।
I am very sad that Shiv Sena is saying something like this. Who in Shiv Sena was knowing either the father or Sushant Singh Rajput so intimately that he confessed to him that my family relations were not correct?: Vikas Singh, lawyer of Sushant Singh Rajput's father https://t.co/7vqIwo1S7x pic.twitter.com/QIi4ODGfwP
संजय राउत ने लिखा था, 'सुशांत सिंह राजपूत का अपने पिता से भावनात्मक संबंध नहीं बचा था। उनके पिता को कुछ लोगों ने बरगलाकर बिहार में एक एफआईआर दर्ज करवा दी और मुंबई में हुए अपराध की जांच करने के लिए बिहार पुलिस की टीम आ आई। बिहार सरकार ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाकर सीबीआई जांच की मांग की और केंद्र सरकार ने मान भी ली सुशांत सिंह राजपूत के मामले में दबाव की राजनीति हो रही है।'
संजय राउत ने आगे लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत के प्रकरण की पटकथा तो पहले ही लिख जा चुकी थी। राउत ने कहा, 'पर्दे के पीछे जो कुछ हुआ वह महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ सोची समझी साजिश का हिस्सा है। अगर एक घटना को राजनीतिक रंग देने का फैसला कर लिया गया है तो यह नहीं कहा जा सकता कि यह किस हद तक जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत की दुर्भाग्यपूर्ण आत्महत्या के मामले में भी यही हो रहा है।'