फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह का मुंबई पुलिस पर आरोप, कहा- 'सबूत नष्ट करने की हो रही कोशिश'

Tue, 04 Aug 2020 03:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 04 Aug 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case actor father lawyer vikas singh wants cbi inquiry
सुशांत सिंह राजपूत, विकास सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर रोज नई जानकारी सामने आ रही है। बिहार और मुंबई पुलिस उनकी मौत के मामले में जांच कर रही है तो वहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच करवाने की बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है। जिसको रिया चक्रवर्ती के वकील ने कानूनी तौर पर गलत बताया था। अब सीबीआई जांच को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही विकास सिंह ने फिर से मुंबई पुलिस को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

Sushant Singh Rajput death case actor father lawyer vikas singh wants cbi inquiry
विकास सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील का नाम विकास सिंह है। विकास सिंह ने मुंबई पुलिस का बिहार पुलिस के साथ रवैये और अभिनेता की मौत के मामले की सीबीआई जांच को लेकर मंगलवार को बात की। विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े सबूतों को खत्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि सभी चाहते हैं कि इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। 

Sushant Singh Rajput death case actor father lawyer vikas singh wants cbi inquiry
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विकास सिंह ने कहा, 'सबूतों को मिटाने के लिए मुंबई पुलिस समय खराब कर रही है। इसलिए हम चाहते हैं कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यह बोल चुके हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता अगर सीबीआई जांच करवाना चाहते हैं कि तो जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी।' इसके अलावा विकास सिंह बिहार पुलिस के एसपी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटीन करने पर भी बोले हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case actor father lawyer vikas singh wants cbi inquiry
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

एसपी विनय तिवारी को बीएमसी द्वारा क्वांरटीन करने पर विकास सिंह ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि किसी भी राज्य सरकार को किसी महत्वपूर्ण आधिकारी को क्वारंटीन करना चाहिए। एक पुलिस अधिकारी को क्वारंटीन करने का स्पष्ट मतलब है कि वह पटना पुलिस द्वारा जांच को अक्षम या बाधित करना चाहते हैं।' आपको बता दें कि मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और बेटे की मौत की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case actor father lawyer vikas singh wants cbi inquiry
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे का कहना है, 'रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी जो याचिका दायर की है उससे बिहार पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है कि वह जांच करें। ज्यादा से ज्यादा से यह हो सकता है कि आप जीरो एफआईआर करके उसे मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर सकते हैं। ट्रांसफर किया जाना कानूनी तरीका है वरना इस तरह से जांच में हस्तक्षेप करके आप संघीय ढांचे के खिलाफ जा रहे हैं। यह हमारे संविधान के मूल में है जिसके कारण भारत राज्यों का संघ बना।'

पढ़ें: नानावती अस्पताल का विज्ञापन करने का महिला ने अमिताभ बच्चन पर लगाया आरोप, BIG B ने यूं दिया जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed