फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान खुराना ने किया किशोर कुमार को याद, साझा किया दो साल पुराना वीडियो

Tue, 04 Aug 2020 02:57 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 04 Aug 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana remembering singer kishore kumar birthday
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर गायक किशोर कुमार आज ही के दिन पैदा हुए थे। चार अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार ना केवल एक बेहतरीन गायक बल्कि उम्दा अभिनेता भी थे। आज उनके जन्म दिवस पर दुनिया भर में उनके प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं। इस मौके पर आयुष्मान खुराना ने भी किशोर कुमार की याद में एक वीडियो साझा किया है।

Ayushmann Khurrana remembering singer kishore kumar birthday
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुद भी अच्छे गायक हैं। वीडियो तब का है जब वो पोलैंड में फिल्म 'अंधाधुन' की शूटिंग कर रहे थे। आयुष्मान, किशोर कुमार का ही गाना 'ओ मेरे दिल के चैन' गा रहे हैं। साथ में उनके साथ संगीतकार और पियानिस्ट अक्षय वर्मा पियानो बजा रहे हैं।

Ayushmann Khurrana remembering singer kishore kumar birthday
आयुष्मान खुराना - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

आयुष्मान खुराना ने वीडियो के साथ लिखा, 'हैप्पी बर्थडे किशोर दा। यह वीडियो पोलैंड के क्राको में जुलाई 2018 में बनाया था। हम 'अंधाधुन' के क्लाइमेंक्स की शूटिंग कर रहे थे। मैं और अक्षय अक्सर शूटिंग के बीच ऐसा किया करते थे।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy birthday Kishore da! 💛 #KishoreKumar This video was shot in July 2018, Krakow, Poland. We were shooting the climax of Andhadhun and @akshayvarma04 and I jammed in between shots, as usual.

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana remembering singer kishore kumar birthday
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते दिनों आयुष्मान की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो अपने होमटाउन चंडीगढ़ में साइकिल चलाते नजर आए थे। आयुष्मान के माता पिता चंडीगढ़ में ही रहते हैं। हेलमेट और मास्क लगाकर जब वह चंडीगढ़ में सुबह सुबह निकले तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल था।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana remembering singer kishore kumar birthday
गुलाबो सिताबो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मों की बात करें तो आयुष्मान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में दिखे थे। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका थी। फिल्म लॉकडाउन के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी। इसमें उनके परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed