अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से उनकी मौत की जांच की मांग सीबीआई से करवाने के लिए उठ रही थी। इसको लेकर बिहार सरकार ने हाल ही में केंद्र सरकार से सिफारिश भी की थी। जिसको सरकार ने मंजूर कर लिया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
CBI के पास पहुंचा सुशांत सिंह राजपूत का केस, दिवंगत अभिनेता की बहन ने दिया ऐसा रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई की मौत के बाद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह लंबे समय से सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रही थीं। ऐसे में भाई की मौत की जांच सीबीआई तक पहुंचने में उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 'ये सीबीआई है!!! #JusticeForSushant #CBIEnquiryForSSR #CBIenquiry'
CBI it is!!! #JusticeForSushant #CBIEnquiryForSSR #CBIenquiry
सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह कीर्ति का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि बुधवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच करने के बिहार सरकार के अनुरोध को मान लिया है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका जिसमें उन्होंने जांच को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है, सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को तीन दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। एक हफ्ते बाद मामले में आगे सुनवाई होगी। रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर बिहार और महाराष्ट्र सरकारों ने भी कैविएट फाइल की है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला लेने से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून में बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी, लेकिन 26 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत से पैसे हड़पने, उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: पूर्व मुख्यमंत्री ने लगाए डीनो मोरिया पर आरोप, अभिनेता ने अब दी सफाई