अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र ने बिहार सरकार की ओर से दिवंगत अभिनेता की मौत की सीबीआई जांच करने की सिफारिश को मंजूर कर लिया है। इस बारे में बुधवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और उनके करीबी लोग सरकार के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।
CBI करेगी अब सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच, फैसला सामने आते ही दिवंगत अभिनेता का नाम लेकर अंकिता लोखंडे ने किया ये पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के पास जांच पहुंचने पर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने सरकार के फैसले की तारीफ की। अंकिता लोखंडे ने पोस्ट में लिखा, 'यह वह पल है जिसका हम इंतजार कर रहे थे, जो आखिरकार आ गया है।' अपने पोस्ट के कैप्शन के साथ उन्होंने #sushantsinghrajput भी लिखा है।
Gratitude 🙏🏻 #sushantsinghrajput
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
यह पहला मौका है जब अंकिता लोखंड ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता का नाम लेकर कोई पोस्ट साझा किया है। इसके अलावा अंकिता लोखंड ने बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत के बारे में एक निजी टीवी चैनल से बात की थी। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार के बारे में बताया। साथ ही खुलासा किया था कि वह पिछले एक साल से ठीक नहीं दिख रहे थे।
गौरतलब है कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच करने के बिहार सरकार की सिफारिश को मान लिया है। अभिनेता की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती ने याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने जांच को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को तीन दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। एक हफ्ते बाद मामले में आगे सुनवाई होगी।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने किराये के घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की जांच पुलिस कर रही थी। वहीं बीती 26 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत से पैसे हड़पने, उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे।
पढ़ें: सलमान खान की फिल्मों के ये गायक हुए कोरोना वायरस के शिकार, खुद को करवाया अस्पताल में भर्ती