फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ पिठानी ने कहा था, 'परिवार से पूछकर उतारा था सुशांत का शव', दिवंगत अभिनेता के परिवार ने किया खंडन

Wed, 26 Aug 2020 01:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 26 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case As Per Media Reports Late Actor Family Denied Siddharth Pithani Statement
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : इंस्टाग्राम (@budhapithani)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए तथ्य उजागर हो रहे हैं। सीबीआई ने इस मामले में संदेह के घेरे में चल रहे लोगों से पूछताछ की है। सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, रसोइये नीरज सिंह और हेल्पर दीपेश से भी सीबीआई ने पूछताछ की है। जिसमें कुछ नए खुलासे हुए हैं।

Sushant Singh Rajput Death Case As Per Media Reports Late Actor Family Denied Siddharth Pithani Statement
सीबीआई अधिकारी के साथ सिद्धार्थ पिठानी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई से पूछताछ में सिद्धार्थ पिठानी ने कई खुलासे किए। उन्होंने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के शव को उन्होंने ही उतारकर बिस्तर पर रखा था। सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि उन्होंने सुशांत के परिवार के कहने पर ही उनका शव उतारा था, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने सिद्धार्थ पिठानी की इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

Sushant Singh Rajput Death Case As Per Media Reports Late Actor Family Denied Siddharth Pithani Statement
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : youtube Video

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के एक सदस्य ने सिद्धार्थ पिठानी के इस दावे पर कहा है कि सिद्धार्थ पिठानी यह गलत बात बोल रहे हैं। सच्चाई यह है कि कोविड-19 महामारी के कारण परिवार के लोग 14 जून की शाम को दिल्ली से मुंबई पहुंचे थे और तब तक बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाई जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case As Per Media Reports Late Actor Family Denied Siddharth Pithani Statement
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

परिवार के सदस्य ने आगे कहा कि यह जानकर हैरानी हो रही है कि उस दिन चाबी खो गई थी, जबकि हर एक सदस्य वहां मौजूद था। वहीं चाबी वाले को बुलाया गया, लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव पोस्टमार्टम के लिए 14 जून को दिन में ही कूपर अस्पताल भेज दिया गया था, लेकिन उनका पोस्टमार्टम उस दिन देर रात 11 बजे के बाद हुआ था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case As Per Media Reports Late Actor Family Denied Siddharth Pithani Statement
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ANI

आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई हर दिन सबूत जोड़ने और पूछताछ करने में जुटी हुई है। बीते पांच दिनों में जांच एजेंसी इस मामले से जुड़े कई संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी हैं। जिसमें कई बड़े खुलासे भी हुए हैं। अब सीबीआई ने मुंबई पुलिस के आधिकारियों से पूछताछ करने का फैसला किया है। जिसके लिए उन्होंने मुंबई पुलिस के दो अधिकारियों को समन भेजा है।

पढ़ें: 'मिर्जापुर-2' को बायकॉट करने की उठी मांग, अली फजल का पुराना ट्वीट याद कर भड़के लोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed