फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मिर्जापुर-2' को बायकॉट करने की उठी मांग, अली फजल का पुराना ट्वीट याद कर भड़के लोग

Wed, 26 Aug 2020 12:49 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 26 Aug 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Boycott Mirzapur2 Trending On Twitter After People Remembers Ali Fazal OLd Tweet
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटेड सीरीज मिर्जापुर-2 का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैंस का ये इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। क्योंकि इस सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा भी अब कर दी गई है। लेकिन इसी बीच अब इस सीरीज को बॉयकॉट करने की मांग होने लगी है। सवाल ये उठता है कि जिस फिल्म का इतने लंबे वक्त से सभी फैंस इंतजार कर रहे थे, उसे अचानक से बॉयकॉट करने की मांग क्यों की जाने लगी है ?

Boycott Mirzapur2 Trending On Twitter After People Remembers Ali Fazal OLd Tweet
फजल - फोटो : अमर उजाला

दरअसल मिर्जापुर-2 सीरीज में अभिनेता अली फजल मुख्य भूमिका में हैं। सोमवार को ही इस सीरीज के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट की घोषणा हुई है। इसके अगले ही दिन इसे बॉयकॉट करने की वजह भी बने खुद अभिनेता अली फजल। मिर्जापुर की रिलीज डेट के साथ ही दर्शकों को अली फजल का एक पुराना ट्वीट याद आ गया। जो उन्होंने CAA प्रोटेस्ट के दौरान किया था।

Boycott Mirzapur2 Trending On Twitter After People Remembers Ali Fazal OLd Tweet
मिर्जापुर का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम (@primevideoin)

CAA प्रोटेस्ट के समय अली फजल ने मिर्जापुर का एक डायलॉग तंज के तौर पर ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'याद रखें- अगला कदम ये साबित करना नहीं कि ये एक शांतिपूर्ण आंदोलन था बल्कि इसकी जांच करना और असली घुसपैठियों से पर्दा उठाना जो बाहर से इस आंदोलन में घुसे और हिंसा की।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott Mirzapur2 Trending On Twitter After People Remembers Ali Fazal OLd Tweet
अली फजल

अब मिर्जापुर-2 की रिलीज डेट के साथ ही लोगों को उनके ये ट्वीट्स याद आ गए। जिसके चलते अब यूजर्स उनकी सीरीज को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अली ने ये ट्वीट्स अपने ट्विटर अकाउंट से डिलीट कर दिए। लेकिन फिर भी आज दिनभर ट्विटर पर #BoycottMirzapur2 ट्रेंड करता रहा। कई यूजर्स ने ट्वीट करते हुए अली फजल और उनकी इस सीरीज पर जमकर निशाना साधा।
 

विज्ञापन
Boycott Mirzapur2 Trending On Twitter After People Remembers Ali Fazal OLd Tweet
मिर्जापुर का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम (@primevideoin)

गौरतलब है कि वेब सीरीज उत्तर भारत के मिर्जापुर के बैकग्राउंड पर बनी क्राइम ड्रामा है। प्रशंसकों की उत्सुकता को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने पिछले दो तीन दिनों से लगातार सस्पेंस बनाए रखा। रिलीज डेट के एलान से पहले भी एक वीडियो सामने आया जिसमें बताया गया था कि 24 अगस्त को रिलीज की तारीख का एलान होगा। बता दें कि इसका दूसरा सीजन 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगा।

पढ़ें: नेहा धूपिया ही नहीं शादी से पहले ये पांच अभिनेत्रियां भी हुईं प्रेग्नेंट, खुद किया था खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed