{"_id":"5f75b0994b582d03f83e1aba","slug":"sushant-singh-rajput-death-case-bjp-leader-claimed-that-rhea-chakraborty-met-ssr-on-june-13th-as-per-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'13 जून की रात तीन बजे सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखी थीं रिया चक्रवर्ती', भाजपा नेता का दावा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'13 जून की रात तीन बजे सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखी थीं रिया चक्रवर्ती', भाजपा नेता का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। एम्स की मेडिकल टीम अपनी जांच की रिपोर्ट सीबीआई को सौंप चुकी है। जल्द ही इस केस की गुत्थी सुलझ सकती है। इस बीच मुंबई भाजपा के सेक्रेट्री विवेकानंद गुप्ता का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से 13 जून की रात को मिले थे।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter- @ItsSsr instagram/rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती के अब तक जो बयान सामने आए थे उनके मुताबिक वह सुशांत से 8 जून के बाद न मिलीं, न उनसे बात हुई थी। लेकिन बीजेपी नेता का दावा केस को अलग ही दिशा दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेकानंद गुप्ता ने बताया है कि उन्हें एक गवाह से पता चला है कि सुशांत ने रिया को 13 जून की रात घर छोड़ा था।
उनके मुताबिक रिया और सुशांत को देर रात 3 बजे साथ देखा गया था। 13 की रात को एक बड़े नेता का जन्मदिन था। एक और नेता ने ट्वीट किया था कि लॉकडाउन के बाद भी बड़ी पार्टी हो सकती है। इसका मतलब है उस मंत्री को पता है कि इस पार्टी में कौन-कौन आया था। गुप्ता ने यह भी कहा कि वो इस बात को लेकर CBI के सामने बयान देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : instagram/shwetasinghkirti, instagram/rhea_chakraborty
सुशांत की बहन श्वेता सिंह इस बयान को गेम चेंजर बताते हुए लिखा है, ‘ये पूरी तरह से एक सच्ची ब्रेकिंग न्यू है, एक गेम चेंजर! एक चश्मदीद जो पुष्टि कर सकता है कि भाई 13 की रात रिया से मिले थे! 13 की रात को आखिर ऐसा क्या हुआ था कि अगली सुबह भाई मृत मिले?’
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter- @ItsSsr
बता दें 14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर पाया गया था। 14 जून की दोपहर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से पूरा देश हिल गया। इसके बाद से ही इस मामले की जांच जारी है और सीबीआई के साथ ही ईडी और एनसीबी भी केस की छानबीन कर रहे हैं। ये हत्या थी या आत्महत्या, इसपर सस्पेंस अब भी बरकरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।