सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sushant Singh Rajput Case: रिया के पिता से दूसरे दिन भी पूछताछ, सीबीआई को नहीं मिल रहा हत्या के शक से जुड़ा सुराग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 03 Sep 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News in Hindi: Cbi Not Found Evidence Of Actor Death
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई को अभी तक हत्या का सुराग नहीं लग पाया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने अब आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल से जांच शुरू की है। यही वजह है कि ड्रग्स एंगल की जांच में तेजी आई है। इस बीच बुधवार को रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत से दूसरे दिन भी पूछताछ की गई। इंद्रजीत बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस सुरक्षा में डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे। सीबीआई की टीम यहीं पर ठहरी हुई है। 

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Death Case News in Hindi: Cbi Not Found Evidence Of Actor Death
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI

रिया और उनकी मां को सीबीआई ने बुधवार को नहीं बुलाया था। सीबीआई की टीम ने मंगलवार को रिया की मां और पिता समेत भाई से आठ घंटे लंबी पूछताछ की थी। जबकि रिया से शुक्रवार से सोमवार के दौरान करीब 35 घंटे की पूछताछ की जा चुकी है। पता चला है कि सीबीआई ने बुधवार को इंद्रजीत से ड्रग मामले को लेकर सवाल जवाब किए। जब सीबीआई के अधिकारियों ने उनसे ड्रग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। इंद्रजीत के अलावा सुशांत के मैनेजर सैम्युअल मिरांडा, रसोइये नीरज सिंह, नौकर केशव और पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी भी सुबह गेस्ट हाउस पहुंचे। सीबीआई के अधिकारी सिद्धार्थ पिठानी और सैम्युअल मिरांडा को मामले में अहम कड़ी मान रहे हैं, इसलिए उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News in Hindi: Cbi Not Found Evidence Of Actor Death
भाई सोविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रिया-शौविक के ड्रग कनेक्शन का खुलासा, तीन ड्रग डीलर गिरफ्तार
इस बीच रिया और उसके भाई शौविक का ड्रग कनेक्शन सामने आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया है। इनसे एनसीबी को कई अहम जानकारियां मिली हैं। कहा जा रहा है कि इन ड्रग डीलर के साथ शौविक का सीधा कनेक्शन है। इसमें सैम्युअल मिरांडा के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। एनसीबी ने एक सितंबर को मुंबई में जैद विलात्रा नामक शख्स को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में पता चला कि वह बासित परिहार और सूर्यदीप मल्होत्रा के संपर्क में था जिनका शौविक से सीधा संबंध है। एनसीबी को बासित और सूर्यदीप के साथ शौविक के चैट मिले हैं। हालांकि अभी तक जिन तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनमें करण, अब्बास और जैद शामिल हैं। करण और अब्बास को एनसीबी ने पहले ही हिरासत में लिया था। इन तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना थी लेकिन अब बृहस्पतिवार को तीनों की कोर्ट में पेशी होगी।

Sushant Singh Rajput Death Case News in Hindi: Cbi Not Found Evidence Of Actor Death
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

रेस्टोरेंट की आड़ में ड्रग्स रैकेट चलाता था जैद
जैद के बारे में कहा जा रहा है कि वह रेस्टोरेंट की आड़ में ड्रग्स रैकेट चलाता था जिसमें रिया का भाई शौविक भी जुड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बांद्रा ब्वॉयज के नाम से एक व्हाट्सएप बनाया गया था। इसी के जरिए ड्रग्स सुशांत के घर पहुंचाया गया था। 5 ग्राम ड्रग्स 10 हजार रुपये में बेचने की भी बात कही जा रही है। एनसीबी ने ड्रग डीलर जैद के पास से 9.55 लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। हालांकि एनसीबी ने अभी तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी जल्द ही रिया और शौविक को भी पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। फिलहाल, एनसीबी जैद के साथ बासित, सूर्यदीप और शौविक के संबंधों को खंगाल रही है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News in Hindi: Cbi Not Found Evidence Of Actor Death
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

ईडी ने सुशांत के बिजनेस पार्टनर माथुर से की पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को सुशांत के बिजनेस पार्टनर वरुण माथुर से पूछताछ की। माथुर ने सुशांत और सौरभ मिश्रा के साथ मिलकर 2018 में एक कंपनी बनाई थी। यह कंपनी शुरू करने से पहले माथुर अभिनेता सलमान खान के एक फर्म यूनिवर्ल्ड बींग टेलेंटेड (यूबीटी) लिमिटेड के डायरेक्टर थे। माना जा रहा है कि ईडी ने सुशांत की कंपनी इनसाई वेंचर्स लिमिटेड के बारे में पूछताछ की। वरुण को मुंबई पुलिस ने भी सुशांत मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह पेश नहीं हुए थे।

पढ़ें: सुशांत के साथ अपनी यूरोप यात्रा को बताकर आलोचना का शिकार हुईं थी रिया, अभिनेत्री के वकील ने अब दी सफाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed