Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Sushant Singh Rajput Death Case News in Hindi: Late Actor Sister Meetu Singh Reveal The Sequence Of Events To 8 June To 14 Jun
{"_id":"5f4ffd908ebc3e54bd28d771","slug":"sushant-singh-rajput-death-case-late-actor-sister-meetu-singh-reveal-the-sequence-of-events-to-8-june-to-14-june","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Case: बहन मीतू से सीबीआई ने की पूछताछ, बताया आठ जून से लेकर 14 जून तक का घटनाक्रम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput Case: बहन मीतू से सीबीआई ने की पूछताछ, बताया आठ जून से लेकर 14 जून तक का घटनाक्रम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 03 Sep 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मीतू सिंह
- फोटो : instagram: divinemitz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई इन दिनों उनकी बहनों से भी पूछताछ कर रही है। ऐसे में दिवंगत अभिनेता की निजी जिंदगी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में मिला था। जिस समय उनकी मौत हुई उस समय उनकी बहन मीतू सिंह मुंबई में मौजूद थीं। ऐसे में सीबीआई से पूछताछ के दौरान मीतू ने बताया कि आठ जून से लेकर 14 जून तक क्या-क्या हुआ।
2 of 5
मीतू सिंह, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram: divinemitz
बता दें कि आठ जून वह तारीख है जब सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने उनका घर छोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीतू सिंह ने सीबीआई से पूछताछ के दौरान बताया है, 'आठ जून से सुबह मेरे पास सुशांत का कॉल आया और मुझे अपने घर आने को बोला है। मैं उनके पास उस दिन शाम करीब 5.30 बजे पहुंची थी। मैं जब उससे मिली तो वह बहुत शांत था। जब मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ तो उसने कहा कि वह लॉकडाउन की वजह से कहीं जा नहीं पा रहा है और इसके चलते वह काफी बोर हो रहा है।'
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, मीतू सिंह
- फोटो : ट्विटर
मीतू सिंह ने आगे बताया, 'उसने मुझसे कहा था कि जब लॉकडाउन खत्म हो जाएगा तो हम दक्षिण भारत घूमने चलेंगे। सुशांत ने मुझसे कहा था कि मुझे उसके पास कुछ दिन रुक जाना चाहिए। मैंने ऐसा ही किया और जबतक मैं उसके साथ थी तो मैंने उसके लिए उसके पसंदीदा व्यंजन बनाए। हम बातें किया करते थे और इसके अलावा हमने दक्षिण भारत में लॉकडाउन के बाद घूमने के बारे में बात की थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
मीतू सिंह ने सीबीआई को आगे बताया, 'चूंकि 12 जून को गोरेगांव में मेरी बेटी अकेली थी, तो मैं शाम 4.30 बजे अपने घर गोरेगांव चली गई थी। घर पहुंचने के बाद मैंने सुशांत को मैसेज किया था लेकिन उन्होंने न तो कोई कॉल किया और न ही कोई मैसेज किया। वहीं 14 जून को मैंने अपने भाई सुशांत को सुबह 10.30 बजे कॉल किया था लेकिन उसने मेरा फोन नहीं उठाया।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
मीतू सिंह आगे कहती हैं, 'सुशांत ने जब कॉल नहीं उठाया तो मैंने सिद्धार्थ पिठानी को कॉल किया जो सुशांत के साथ ही रहता था। उसने मुझे कहा था कि उसने सुशांत को नारियल पानी का जूस और अनार का जूस दिया है और वह शायद सो रहा है। उसने फिर दरवाजा खटखटाया किया था लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद मैंने सिद्धार्थ को बोला कि सुशांत को बोलो मैंने कॉल किया।' इसके अलावा मीतू सिंह ने सीबीआई पूछताछ में और भी ढेर सारी बाते बताई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।