सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कराया था। अब इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। जहां सोशल मीडिया पर रिया के खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है वहीं कुछ का कहना है कि जांच पूरी होने तक उनसे दोषी की तरह व्यवहार नहीं किया जा सकता। बॉलीवुड के कई सितारे रिया के समर्थन में भी आए हैं।
तापसी पन्नू, विद्या बालन के बाद रिया चक्रवर्ती को मिला इन सितारों का साथ, एक सुर में कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया की करीबी दोस्त शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर कहा कि वो हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी। शिबानी लिखती हैं कि 'मैं रिया चक्रवर्ती को तब से जानती हूं जब वो 16 साल की थी। फुर्तीली, मजबूत, जिंदादिल, तेज चमक और जिंदगी से भरी हुई। मैंने उसके व्यक्तित्व के इस पक्ष के विपरीत उसे और उसके परिवार को पिछले कुछ महीने में इस तरह देखा।'
I stand with you and by your side always @rhea_chakraborty 🙏🏽❤️ #justiceforrhea
A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on
शिबानी के इस पोस्ट पर कई सितारों ने उनका समर्थन किया और हैशटैग जस्टिस फॉर रिया लिखा। वीजे अनुषा ने लिखा कि 'मैं रो रही हूं। मेरा दिल भारी है। मुझे पता है कि मेरी बच्ची के साथ वो क्या कर रहे हैं। वो मेरी प्यारी बहन है हमेशा।' वहीं सुजैन खान ने हार्ट वाला इमोजी बनाकर रिया का समर्थन किया।
अमृता अरोड़ा ने दिल वाजा इमोजी बनाया। संगीतकार और गायक विशाल ददलानी लिखते हैं कि 'यू आर रॉक शिबानी दांडेकर। मुझे तुम पर गर्व है कि मेरे कुछ दोस्तों में तुम भी हो। मैं रिया को नहीं जानता। उसे अभी तक बगैर सबूतों के दोषी की तरह दिखाया जा रहा है। देश में कोविड, चीन जैसे मुद्दे हैं। मजबूती के साथ खड़ी रहो।'
तापसी पन्नू और विद्या बालन ने किया समर्थन
तापसी पन्नू ने लिखा, 'मैं न ही सुशांत को व्यक्तिगत तौर पर जानती थी और न ही रिया को जानती हूं, लेकिन बस इतना जानती हूं लोगों को समझना चाहिए कि न्यायपालिका से ऊपर उठकर किसी को दोषी ठहराना गलत है। न्याय पर भरोसा रखें और अपनी और मृतक की पवित्रता को बनाए रखें।'
वहीं विद्या बालन ने ट्वीट कर कहा कि 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे प्यारे युवा सितारे सुशांत सिंह राजपूत की असमय मौत मीडिया सर्कस बन गया है। महिला होने के नाते, रिया के खिलाफ होने वाली घटिया बातों से मेरा दिल टूट जाता है। आइए एक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों के लिए कुछ सम्मान दिखाएं और कानून को अपना काम करने दें।'