अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई हर दिन सबूत जोड़ने और पूछताछ करने में जुटी हुई है। बीते पांच दिनों में इस मामले से जुड़े कई संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी हैं। जिसमें कई बड़े खुलासे भी हुए हैं। अब सीबीआई ने मुंबई पुलिस के आधिकारियों से पूछताछ करने का फैसला किया है। जिसके लिए उन्होंने मुंबई पुलिस के दो अधिकारियों को समन भेजा है।
सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI मुंबई पुलिस के इन दो अधिकारियों से करेगी पूछताछ, भेजा समन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी भूषण बालनेकर को समन भेजा है। इसके अलावा बांद्रा पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर वैभव जगताप को भी सीबीआई द्वारा समन भेजा गया है। जल्द ही सीबीआई रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को भी पूछताछ के लिए एजेंसी बुला सकती है।
Central Bureau of Investigation (CBI) summons two Mumbai Police personnel-Bhushan Belnekar, the investigating officer in #SushantSinghRajput's death case and a sub-inspector from Bandra Police Station pic.twitter.com/g6d9SSwTNq
वहीं मीडिया रिपोट्स की मानें तो जांच अधिकारी भूषण बालनेकर और सब इंस्पेक्टर वैभव जगताप कोरोना से संक्रमित होने के बाद से क्वारंटीन में हैं। बीते दिनों यह दोनों अधिकारियों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। भूषण बालनेकर को फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन वह अभी क्वारंटीन में हैं। मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच का पांचवा दिन था।
सीबीआई पूरी तरह से एक्शन में है, वहीं एम्स के चार डॉक्टर्स की टीम सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी और विसरा रिपोर्ट की दोबारा जांच कर रही है। सीबीआई ने सोमवार को कूपर अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ की थी। सीबीआई ने एम्स के डॉक्टर्स को इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा सीबीआई की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के तीनों स्टाफ सदस्यों के बयानों में असमानता नजर आने के बाद पहली बार उन्हें आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।
पहले राउंड में किन्हीं दो लोगों बैठाया गया। इसके बाद सभी चारों गवाहों से एकसाथ पूछताछ की। इसके अलावा सीबीआई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के चार्टर्ड अकाउंटेंट रजत मेवाती से अलग से पूछताछ की। गौरतलब है कि सीबीआई की टीम जल्द ही रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से पूछताछ कर सकती हैं। उनके खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में मामला दर्ज करवाया है।
पढ़ें: नीट और जेईई परीक्षा को टालने के समर्थन में आए सोनू सूद, सरकार से की ये अपील