फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाउस हेल्पर का खुलासा, सुशांत की मौत के बाद ये शख्स घुसा था सबसे पहले कमरे में, उतारा था शव

Thu, 20 Aug 2020 09:51 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 20 Aug 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case house helper reveal sidharth pithani was entered his room after actor commit suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। उनके बारे में जांच के दौरान कई खुलासे भी हो रहे हैं। पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में मौजूद सभी लोगों से भी पूछताछ की थी। अब दिवंगत अभिनेता के हाउस हेल्पर के एक खुलासे की चर्चा हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत के हाउस हेल्पर का नाम नीरज है। 

Sushant Singh Rajput death case house helper reveal sidharth pithani was entered his room after actor commit suicide
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

नीरज ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उसने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते के अलावा इस बात के बारे में भी बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने जिस कमरे में आत्महत्या की थी तो उस कमरे में सबसे पहले कौन सा शख्स घुसा और किसने उनके शव को उतारकर बेड पर रखा था। 

Sushant Singh Rajput death case house helper reveal sidharth pithani was entered his room after actor commit suicide
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

नीरज ने बताया है कि जिस कमरे में सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी उस कमरे में सबसे पहले दिवंगत अभिनेता के खास दोस्त सिद्धार्थ पिठानी अंदर गए थे और उन्होंने ही उनके शव को उतारा था। नीरज ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद जब उनका कमरा खुला तो सबसे पहले सिद्धार्थ पिठानी ही अंदर गए थे। उनको इस हालत में देख सभी के होश उड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case house helper reveal sidharth pithani was entered his room after actor commit suicide
सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

नीरज ने आगे बताया, 'मैं दरवाजे पर ही खड़ा था। तभी सिद्धार्थ के पास किसी का फोन आया कि उनका शव उतार दो, सांसें चल रही होंगी तो अस्पताल ले जाएंगे। इसके बाद सिद्धार्थ ने सुशांत सर का शव को नीचा उतारा था।' सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते के बारे में नीरज से सवाल किया गया कि क्या उन दोनों के बीच झगड़ा होता था ?

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case house helper reveal sidharth pithani was entered his room after actor commit suicide
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इस सवाल के जवाब में नीरज ने कहा कि सुशांत और रिया के बीच कभी भी उसके सामने झगड़ा नहीं हुआ। रिया उसके सामने कभी भी सुशांत पर गुस्सा जाहिर नहीं करती थीं। जिस दिन रिया सुशांत का घर छोड़कर अपने घर जा रही थीं उस दिन उन्होंने नीरज से उनके कपड़े पैक करने के लिए कहा था। इसके बाद नीरज ने जैसे ही कपड़े पैक किए, रिया अपने घर चली गईं थीं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर मिला था।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: आमिर खान और अनुष्का की चुप्पी पर कंगना ने उठाए सवाल, अभिनेत्री ने लगाया ये आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed