फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सीबीआई जांच: इन आठ शख्सियतों वाले चक्रव्यूह को भेदने से मिलेंगे मामले के असली सुराग

Thu, 20 Aug 2020 06:43 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 20 Aug 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case: Investigate These Eight Actor Managers
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग को हरी झंडी देने के साथ ही मुंबई में उन लोगों के तौर तरीके बदलने लगे हैं, जो कुछ दिन पहले तक सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर खूब सक्रिय रहे। अब तक की सभी पूछताछों और छानबीनों का विश्लेषण अब शुरुआत से सीबीआई करेगी। हमने आपके लिए बनाई है उन लोगों की लिस्ट जो कभी न कभी किसी न किसी रूप से सुशांत की जिंदगी को चलाने में उनके साथी रहे। कहने को तो ये सब सुशांत के मैनेजर रहे, लेकिन इन्होंने अब तक क्या क्या मैनेज किया, वह तो सीबीआई जांच से ही पता चलेगा।

Sushant Singh Rajput Death Case: Investigate These Eight Actor Managers
ईडी के ऑफिस पहुंचे सिद्धार्थ पिठानी और श्रुति मोदी - फोटो : एएनआई

मैनेजर नंबर 1: श्रुति मोदी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर आत्महत्या 14 जून को की और 18 जून को ही मुंबई पुलिस ने श्रुति मोदी को पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुशांत कई अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले थे। श्रुति सुशांत के फाइनेंस और काम को मैनेज करती थीं। वह सुशांत की बिजनेस मैनेजर के रूप में काम करती थीं। जब ईडी ने श्रुति से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जब सुशांत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती आईं तो उनके सारे फैसले वही लेने लगीं। सिर्फ सुशांत ही नहीं, श्रुति रिया चक्रवर्ती के टैलेंट मैनेजर के रूप में भी काम कर चुकी हैं। श्रुति ने सुशांत के साथ काम करना तभी शुरू किया था जब सुशांत रिया से मिले और एक दूसरे को डेट करने लगे। सुशांत के पिता ने बिहार में जो शिकायत दर्ज कराई है उसमें श्रुति मोदी का भी नाम शामिल है।

Sushant Singh Rajput Death Case: Investigate These Eight Actor Managers
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मैनेजर नंबर 2: सैमुअल मिरांडा

सैमुअल सुशांत के साथ हाउस मैनेजर के रूप में काम किया करते थे। वह सुशांत के घर में काम करने वाले कर्मचारियों और घर के खर्चों का हिसाब रखना उनका काम था। सैमुअल से पुलिस ने तो कोई पूछताछ नहीं की लेकिन ईडी ने सुशांत की मौत से उनका नाम जुड़े होने के कारण शिकायत में उनका नाम भी दर्ज किया है। सुशांत के पिता ने भी अपनी शिकायत में सैमुअल का नाम डाला है। सैमुअल से ईडी ने 5 अगस्त और 6 अगस्त को पूछताछ की थी। उनका बयान मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case: Investigate These Eight Actor Managers
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

मैनेजर नंबर 3: सिद्धार्थ पीठानी

सुशांत सिंह राजपूत के लिए सिद्धार्थ एक क्रिएटिव कंटेंट मैनेजर के रूप में काम करते थे। सुशांत ने अपनी कंपनी विविड्रेज रियलिटीएक्स (Vividrage RhealityX) में सिद्धार्थ को ग्राफिक्स बनाने के लिए नियुक्त किया था। इस कंपनी को सुशांत के साथ उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती और रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती चलाते थे। सिद्धार्थ से पुलिस ने नहीं बल्कि ईडी ने 10 और 11 अगस्त को पूछताछ की है। उन्होंने पुलिस को लिखे एक ईमेल के बारे में मीडिया को बताया कि उन्हें सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव डाला था। उनका कहना था कि वह रिया को जानते नहीं थे और न ही उन्होंने कभी सुशांत से उनकी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में बात की।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case: Investigate These Eight Actor Managers
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मैनेजर नंबर 4: राधिका निहलानी

जिस दिन पुलिस ने श्रुति को पूछताछ के लिए बुलाया, ठीक उसी दिन राधिका निहलानी से भी पुलिस ने पूछताछ की। राधिका पीआर एजेंसी थिंकइंक की सह संस्थापक हैं और वह सुशांत का पहले पीआर देखा करती थीं। राधिका से ज्यादा कुछ पूछताछ नहीं हुई है। लेकिन मुंबई पुलिस की अंदरूनी सियासत की खबर रखने वालों का कहना है कि सुशांत की जिंदगी में शुरू से लेकर उनके निधन के बाद तक जितने भी पीआरओ सक्रिय रहे हैं, वे सब किसी न किसी रूप में इस मामले से जुड़े हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed