फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: सोशल मीडिया पर रिया को इंसाफ दिलाने की उठी अपील, राम गोपाल वर्मा ने भी की तारीफ

Fri, 28 Aug 2020 02:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 28 Aug 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Justice for Rhea trends on Twitter after her interview on Sushant death RGV says Finally some sanity
रिया चक्रवर्ती, राम गोपाल वर्मा, - फोटो : instagram: rhea_chakraborty/ rgvzoomin

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जबसे मौत हुई है उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में हैं। दिवंगत अभिनेता के परिवारवालों ने भी रिया और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन सभी आरोपों का रिया चक्रवर्ती ने गुरूवार मीडिया इंटरव्यू में जवाब दिया है। उनके इंटरव्यू के बाद बॉलीवुड के कई सितारों और सोशल मीडिया यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। वहीं सोशल मीडिया पर #JusticeforRhea ट्रेंड करने लगा। 

Sushant Singh Rajput death case Justice for Rhea trends on Twitter after her interview on Sushant death RGV says Finally some sanity
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

रिया चक्रवर्ती ने मीडिया को इंटरव्यू देते हुए उन सभी सवालों और आरोपों को जवाब दिया जो बीते कुछ महीने से उनके पर लगे हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के पैसे हड़पने से लेकर उनकी मानसिक बीमारी पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही दिवंगत अभिनेता के साथ रिया चक्रवर्ती के कैसे रिश्ते से थे। इस बारे में भी खुलकर बताया, जिसके बाद ट्विटर पर #JusticeforRhea ट्रेंड करने लगा। 
 


 

Sushant Singh Rajput death case Justice for Rhea trends on Twitter after her interview on Sushant death RGV says Finally some sanity
Ram Gopal Varma - फोटो : instagram: rgvzoomin

रिया चक्रवर्ती के सवालों का जवाब देने पर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही #JusticeForRhea ट्रेंड करने पर तारीफ भी है। राम गोपाल वर्मा ने रिया चक्रवर्ती के लिए अपने ट्वीट में लिखा, 'आखिरकार कुछ सफाई, #JusticeForRhea भारत में ट्रेंड कर रहा है। मैं समझ सकता हूं क्यों।' इसके अलावा राम गोपाल वर्मा ने रिया के लिए एक और ट्वीट किया है। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Justice for Rhea trends on Twitter after her interview on Sushant death RGV says Finally some sanity
Ram Gopal Varma - फोटो : amar ujala mumbai

राम गोपाल वर्मा ने अपने दूसरे ट्वीट में रिया की तारीफ करते हुए लिखा, 'अगर कोई भी इंसान रिया चक्रवर्ती के इस इंटरव्यू को नहीं समझता है तो वह इंसान नहीं है क्योंकि इंसान होने के नाते अपने साथ के इंसानों को वह ऐसे ही मानता है।' इसके अलावा राम गोपाल वर्मा ने रिया चक्रवर्ती के लिए और भी कई ट्वीट किए जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Justice for Rhea trends on Twitter after her interview on Sushant death RGV says Finally some sanity
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। उनके खिलाफ दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ बेटे सुशांत के पैसे हड़पने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल इस मामले में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच कर रही है। 

पढ़ें: 'पहले से ही मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे सुशांत', रिया के इन दावों पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, बोली ये बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed